फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: सावन के दूसरे सोमवार को महादेव के जयकारों से गूंजे मंदिर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सावन महीने के दूसरे सोमवार को मंदिर हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठे। इस दिन कामिका एकादशी के होने से मंदिरों में भगवान शिव और हरि की पूजा के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। शिवालयों में विशेष पूजा-अर्चना, रुद्राभिषेक और रुद्री पाठ का आयोजन किया गया। भगवान शिव को जलाभिषेक करने के लिए महिला, पुरुष और बच्चों की लंबी लाइन लगी रही।
शिवचौक पर कांवड़ियों और श्रद्धालुओं की लंबी कतार सुबह से लेकर देर रात लगी थी। शिवभक्तों ने बेलपत्र, दूध, गंगाजल, शहद और जल से भगवान शिव का अभिषेक किया। पुलिस, मंदिर प्रशासन और स्वयंसेवकों ने व्यवस्था संभाल कर श्रद्धालुओं की मदद की। मंदिर के पुजारी पंडित हरीश भारद्वाज ने बताया कि सावन की महाशिवरात्रि पर शिव चौक पर महोत्सव मनाया जाता है। कांवड़ियों और श्रद्धालुओं की इस बार काफी भीड़ है। दूसरे सोमवार को सुबह की वेला से ही दर्शन के लिए काफी भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा नई मंडी स्थित कीर्तन भवन, मनकामेश्वर मंदिर, गांधी कॉलोनी स्थित गोलोेक धाम, लक्ष्मी नारायण मंदिर, अन्न्पूर्णा मंदिर आदि में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। इसके साथ ही दिन और रात्रि के पहर में रूद्राभिषेक भी कराया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें