फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन 20 नवनिर्वाचित प्रधानों ने शपथ ली

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद। 20 ग्राम पंचायतों के नवनिर्वाचित प्रधानों और सदस्यों को बुधवार को परियोजना निदेशक (पीडी) दुष्यंत कुमार ने वर्चुअल शपथ ग्रहण कराई गई।
विज्ञापन

64 ग्राम पंचायतों वाले देवबंद ब्लाक में 2/3 सदस्यों का बहुमत हासिल करने वाली 49 ग्राम पंचायतों के नवनिर्वाचित प्रधानों और सदस्यों ने दो दिन में वर्चुअल शपथ ग्रहण की है। परियोजना निदेशक दुष्यंत कुमार ने बताया कि मेघराजपुर, नन्हेड़ा आसा, लखनौती, फतेहपुर, दूधली, रामुपुर निजामपुर, नगलीनूर, शहजादपुर, सुल्तानपुर, दिवालहेड़ी, साखन खुर्द, बढ़ेड़ी मजबता, कुरड़ी और महतौली पंचायतों के नवनिर्वाचित प्रधान बाद में शपथ ग्रहण करेंगे, क्योंकि उक्त ग्राम पंचायतें 2/3 सदस्यों का बहुमत पूर्ण नहीं कर सकीं। इनमें नन्हेड़ा आसा, रामपुर निजामपुर, सुल्तानपुर और महतौली तो ऐसी ग्राम पंचायतें हैं, जिनमें एक भी पंचायत सदस्य नहीं चुना गया। वहीं, शपथ ग्रहण के बाद प्रधानों ने अपने गांव में अधूरे पड़े विकास कार्य कराने को पूरा कराना अपनी प्राथमिकता बताया।
विज्ञापन

बिना किसी भेदभाव के गांव में होंगे विकास कार्य
देवबंद। बाबूपुर ग्राम पंचायत की नवनिर्वाचित प्रधान मंगलेश पंवार ने कहा कि वह अपनी पूरी निष्ठा व लग्न के साथ सरकारी योजनाओं को अमलीजामा पहनाते हुए बिना किसी भेदभाव के गांव में विकास कार्य कराएंगी। विधवा और वृद्धावस्था पेंशन बनवाने के साथ ही गांव की स्वच्छता पर विशेष ध्यान देंगे। कोरोना से बचाव के लिए गांव में अब तक दो बाद सैनिटाइजेशन भी कराया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें