नववर्ष पर व्यापारियों ने खिचड़ी बांटी
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन की ओर से नववर्ष के अवसर पर तुलसी पार्क में श्रद्धालुओं को खिचडी का वितरण प्रसाद के रूप में किया गया। संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्णगोपाल मित्तल ने कहा कि व्यापार संगठन सभी के जीवन में यश वृद्धि की कामना करता है। यह वर्ष व्यापारियों के लिए अच्छा रहे तथा जनता में सांप्रदायिक सौहार्द कायम रहे। उन्होंने कहा कि हम सभी का दायित्व है कि अपने नगर की रक्षा करें तथा आपस में भाईचारे और प्रेम के साथ रहें। इस दौरान राकेश त्यागी, सरदार बलविंद्र सिंह, संजीव संगम, ज्ञानी गुरवचन सिंह, पवन वर्मा, सुशील गोयल, कार्तिक, नितिन मित्तल, प्रदीप मित्तल, अनिल सिंघल, प्रवीन जैन सहित काफी संख्या में संगठन के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
महिलाओं ने जश्न मनाया
मुजफ्फरनगर। नववर्ष की पूर्व संध्या पर रात्रि में उत्तरी सिविल लाइन में मंदिर के पास देशवीर तोमर के यहां नववर्ष कार्यक्रम हुआ। महिलाओं ने भी खूब जश्न मनाया। उमेश, काजल, रीता चौधी, अंजू, मंजू, सुनीता, एकता, माया, कुक्की, छोटी, निशा गुप्ता, पलक आदि मौजूद रहे।