फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्ध की मौत, सभासद समेत 44 पॉजिटिव मिले

विज्ञापन
शहर के बाहर बसों को रोक कर दिल्ली से यात्रियों के सैंपल लेती स्वास्थ्य विभाग की टीम। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
कोरोना से वृद्ध की मौत, सभासद समेत 44 संक्रमित मिले
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। त्योहारों के बाद जिले में कोरोना केे केस बढ़ रहे हैं। सबसे अधिक कोरोना के मरीज शहरी क्षेत्र में मिल रहे हैं। बृहस्पतिवार को कोरोना पीड़ित एक मरीज की मेरठ के सुभारती अस्पताल में मौत हो गई। अब तक जनपद में कोरोना से 86 लोगों की मौत हो चुकी है। एक भाजपा सभासद समेत 44 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें से शहरी क्षेत्र में सबसे अधिक 36 मरीज मिले हैं, यानि शहरी क्षेत्र में कोरोना का संक्रमण ज्यादा फैल रहा है।
सीएमओ डॉ प्रवीण चोपड़ा ने बताया कि शहर के दक्षिणी सिविल लाइन निवासी 70 साल के व्यक्ति को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर 14 नवंबर को मेरठ के सुभारती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, जहां पर बृहस्पतिवार को उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। कोरोना प्रोटोकॉल के तहत उनका अंतिम संस्कार कराया गया। सीएमओ ने बताया कि बृहस्पतिवार को विभिन्न स्थानों पर कराई गई जांच और आए सैंपलो में 44 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। वार्ड 32 के सभासद विपुल भटनागर भी पॉजिटिव आए हैं। विपुल ने स्वयं इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर देकर उनके संपर्क में आए लोगों से अपनी जांच कराने को कहा है। 44 नए मरीजों में से 36 मरीज शहरी क्षेत्र में मिले हैं, जबकि शाहपुर में तीन, खतौली में तीन, बुढ़ाना में दो मरीज मिले हैं। शहरी क्षेत्र में गांधी कॉलोनी में छह, आनंदपुरी में दो, गऊशाला नदी रोड पर तीन, भोपा रोड पर दो, सरवट गेट पर दो, कांशीराम कॉलोनी में तीन मरीज मिले हैं। इनके अलावा शहर में ही रामपुरी, रामलीला टिल्ला, साकेत कॉलोनी, अंसारी रोड, प्रेम विहार, लक्ष्मण विहार, गांधीनगर, अलमासपुर, भोपा रोड, घेर खत्ती, अग्रसेन विहार में भी मरीज मिले है।
विज्ञापन

एक्टिव मरीज बढ़ कर 342 हुए
मुजफ्फरनगर। जिले में अब तक 6463 कोरोना के मरीज मिल चुके हैं। बृहस्पतिवार को 44 नए मरीज मिले, जबकि 22 मरीज ठीक हुए। अब तक 6032 मरीज ठीक हो चुके है। लगातार बढ़ रहे मरीजों के कारण अब एक्टिव केस बढ़ कर 342 हो गए है।
दिल्ली से आने वालों की निगरानी शुरू
मुजफ्फरनगर। दिल्ली में कोरोना का संक्रमण बढ़ने पर प्रशासन ने दिल्ली से आने वालों की निगरानी शुरू कर दी है। बृहस्पतिवार को दिल्ली से शहर आने वाली बसों को वहलना चौक से पहले रोक कर स्वास्थ्य विभाग ने दिल्ली से आए यात्रियों की कोरोना जांच की। टीम ने 56 यात्रियों के सैंपल लिए। एडीएम प्रशासन अमित सिंह ने बताया कि यह प्रक्रिया लगातार जारी रहेगी। शुक्रवार को दिल्ली से ट्रेन में आने वाले यात्रियों के भी सैंपल लिए जाएंगे।
रोजाना चार हजार लोगों की होगी जांच
मुजफ्फरनगर। दीपावली पर्व के बाद कोरोना का संक्रमण बढ़ने की आशंका जताई गई है। इसलिए स्वास्थ्य विभाग ने ज्यादा से ज्यादा सैंपल लेने प्रारंभ किए हैं। सीएमओ डॉ प्रवीण चोपड़ा ने बताया कि अब रोजाना चार हजार लोगों के सैंपल लेने का टारगेट रखा गया है। इसके लिए 28 टीमों का गठन किया गया है। कोविड सेंटरों के अलावा जिले की सभी सीएचसी और पीएचसी पर भी कोरोना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

झुग्गी झोपड़ी में भी सैंपल लिए
मुजफ्फरनगर। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शहर की झुग्गी झोपड़ी में भी बृहस्पतिवार को 700 सैँपल लिए है। तीन दिनों तक यह अभियान जारी रहेगा।
रैंडम जांच भी होगी
मुजफ्फरनगर। स्वास्थ्य विभाग अब रैंडम जांच भी करेगा। भीड वाले बाजारों, चौराहों, फल-सब्जी मंडी, बस स्टैंड आदि स्थानों से रैंडम सैंपल लिए जाएंगे। इसके लिए दो मोबाइल वैन टीम गठित की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें