भोपा गंग नहर दो पुलों के बीच खाली पड़ी खाली जगह का निरीक्षण करते अधिकारी। संवाद
भोपा। सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने भोपा में गंग नहर के दोनों पुलों के बीच खाली जगह का निरीक्षण किया। यात्रियों की सुरक्षा की दृष्टि से संबंधित कर्मचारियों, अधिकारियों को समाधान के आदेश दिए।
शुक्रवार को अमर उजाला में भोपा गंग नहर के पुराने व नए पुल के बीच खाली पड़ी जगह का समाचार प्रकाशित किया था। इस खाली जगह से वाहनों के नहर में गिरने की आशंका बनी हुई है। शुक्रवार शाम को सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता सुभाष चंद्रा, सहायक अभियंता प्रवीण कुमार आदि मौके पर पहुंचे। निरीक्षण के बाद सम्बधित कर्मचारियों, अधिकारियों को समस्या के समाधान के आदेश दिये। साथ ही अधिकारियों ने बताया कि पुराने पुल में आ रही दरार के दृष्टिगत भी जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। उल्लेखनीय है कि पुराने पुल में दरार आई है इसके बाद भी वहां से वाहन गुजर रहे है। इससे हादसे की आशंका बनी है।