फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: तिस्सा समिति में नरेश को सभापति चुना गया

Sat, 18 Jan 2025 12:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
फोटो कैप्शन। गांव खोकनी में तिस्सा सहकारी समिति के निर्विरोध सभापति व उपसभापति चुने जाने पर खुश
विज्ञापन
ककरौली। ग्रामीण सहकारी समिति तिस्सा के सभापति के पद के लिए शुक्रवार को चुनाव होना था। संचालक मंडल में सभापति एवं उपसभापति निर्विरोध निर्वाचित किए गए। बी पैक्स ग्रामीण सहकारी समिति तिस्सा के संचालक पद के लिए बृहस्पतिवार को शांतिपूर्ण चुनाव हुआ था। शुक्रवार को सभापति पद के लिए चुनाव होना था, सभापति पद के लिए गांव निवादा निवासी नरेश कुमार को निर्विरोध चुना गया। उपसभापति पद के लिए गांव कम्हेड़ा निवासी गफ्फार को भी निर्विरोध चुना गया। प्रबंध निदेशक अमित कुमार ने विजेता सभापति व उपसभापति को प्रमाण पत्र दिए। इस दौरान नरेंद्र पंवार, शंकर सिंह, भोला, बबलू, सत्येन्द्र पौसवाल, प्रमोद खोकनी, रेसेंद्र प्रधान, संदीप तिस्सा मौजूद रहे।्र
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें