फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार की छवि खराब कर रहे लापरवाह अफसर : कपिल

Wed, 01 Aug 2018 12:14 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
शहर से होकर गुजरते कांवड़िये। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर विधायक ने कांवड़ यात्रा में अव्यवस्था के लिए अफसरों को जिम्मेदार माना है। उनका कहना है कि अफसरों की लापरवाही से सरकार की छवि खराब हो रही है। उन्होंने अभी तक मार्गों के ठीक नहीं होने, मुख्य मार्ग पर गंदगी होने पर सीधे अधिकारियों पर निशाना साधा।  
विज्ञापन


शहर विधायक कपिलदेव अग्रवाल ने कलक्ट्रेट में पत्रकारों से वार्ता में कहा कि हरिद्वार के बाद सबसे ज्यादा कांवड़िये मुजफ्फरनगर से ही होकर जाते हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कांवड़ यात्रा को लेकर बेहद गंभीर हैं। अफसरों ने मुख्यमंत्री के आदेशों का भी पालन नहीं किया है, जो काम 15 दिन पहले पूरे हो जाने चाहिए थे, उन्हें अब शुुरू कराया जा रहा है।

कांवड़ मार्गों में गड्ढे और बजरी पर नंगे पैर आ रहे कांवड़ियों को कष्ट पहुंचाएगी। कांवड़ मार्ग पर सफाई तक की व्यवस्था नहीं है। पीने के पानी के लिए हैंडपंप और पानी के टैंकर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध नहीं हैं। मोबाइल टॉयलेट की व्यवस्था नहीं की गई है।
विज्ञापन


राजस्थान, दिल्ली और हरियाणा से आने वाले कांवड़ियों के सामने जिले और प्रदेश सरकार की छवि खराब हो रही है। इसके लिए पूरी तरह अफसर जिम्मेदार हैं। उन्होंने इस संबंध में मुख्यमंत्री को पहले ही पत्र लिख दिया है।

 उधर, भाजपा जिलाध्यक्ष रुपेंद्र सैनी ने भी कांवड़ मार्ग पर अव्यवस्था को लेकर जिले के प्रभारी मंत्री सतीश महाना को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कांवड़ यात्रा प्रारंभ हो चुकी है, लेकिन कांवड़ियों के लिए सुविधाएं नहीं है। सरकार की जो अपेक्षा थी, उस पर काम नहीं किया गया। प्रभारी मंत्री ने मामले को गंभीरता से लिया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें