फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की सुनी शिकायतें

विज्ञापन
सदर तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस में शिकायते सुनते एडीएम वित्त आलोक कुमार और एसडीएम। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
अधिकारियों ने फरियादियों की सुनीं शिकायतें
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर/ खतौली। सदर तहसील में सपूर्ण समाधान दिवस में एडीएम वित्त आलोक कुमार और एसडीएम दीपक कुमार ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि शिकायतों का जल्द मौके पर जाकर निस्तारण होना चाहिए।
विज्ञापन

सदर तहसील में 28 शिकायतें दर्ज कराई गई। नूर नगर निवासी ग्रामीण के निवास स्थान और एक ग्रामीण के ऋण संबंधित शिकायत को मौके पर निस्तारण कराया गया। बाकी 26 शिकायतों को संबंधित विभाग के अफसरों को दिया गया। इनमें बिजली, राजस्व, पुलिस विभाग की शिकायतें शामिल रहीं। उधर, खतौली तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में आठ शिकायतें आई, जिनमें से एक शिकायत का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। बाकी शिकायतों की जांच कर जल्द निस्तारण किए जाने के निर्देश दिए गए। संपूर्ण समाधान में पहुंचे उप निबंधक सहकारिता डॉ. दिनेश्वर मिश्रा की अध्यक्षता में फरियादियों की शिकायतें सुनी गई। तहसील में बिजली, भूमि, डोल, पुलिस संबंधित कुल आठ शिकायतें आई, जिनमें से एक शिकायत का मौके पर ही निस्तारण किया गया। रेलवे रोड निवासी प्रोफेसर अरुण गोयल ने शिकायती पत्र देते हुए बताया कि कुंद कुंद जैन इंटर कॉलेज की उन्होंने शिकायत पहले भी दो बार की है, लेकिन अभी तक उनकी शिकायत का निस्तारण नहीं किया गया। उन्होंने शिकायत से संबंधित साक्ष्य भी प्रस्तुत किए हैं। उन्होंने मामले की जांच कर कार्रवाई किए जाने की मांग अधिकारियों से की है। संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम इंद्राकांत द्विवेदी, सीओ आशीष प्रताप सिंह, तहसीलदार पुष्करनाथ चौधरी, बीडीओ पवन विश्वकर्मा, तहसीलदार न्यायिक आरती यादव, एसडीओ विद्युत तेजवंद गुप्ता, एबीएसए नरेंद्र सिंह, पशु चिकित्सका अधिकारी डॉ लज्जा राम सहित अन्य विभागों के कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें