फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारियों ने पीएससी व आरआरएफ के साथ निकाला फ्लैगमार्च, तीसरे दिन भी इंटरनेट सेवाएं बंद

विज्ञापन
देवबंद में फ्लैगमार्च निकालता पुलिस बल। - फोटो : DEVBAND
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर देशभर में हो रहे विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर प्रशासन देवबंद में पूरी चौकसी बरत रहे हैं। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी से निपटने का संदेश देने के लिए बुधवार को पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने पीएससी, आरआरएफ और पुलिस के जवानों के साथ फ्लैग मार्च किया। साथ ही नगर में विभिन्न स्थानों पर शांति समिति की बैठकें कर लोगों से शांति बनाने की अपील की। सीएए को लेकर पूर्व में नगरवासियों और मदरसा छात्रों द्वारा विरोध प्रदर्शन करते हुए हाईवे पर जाम लगाने के बाद से प्रशासन देवबंद में अतिरिक्त चौकसी बरत रहा है। उच्चाधिकारी देवबंद हर दिन देवबंद में डेरा डाल रहे हैं और खुफिया एजेंसियों से पल पल की जानकारी ले रहे हैं। हालात के मद्देनजर प्रशासन ने पिछले तीन दिनों से इंटरनेट की सेवाएं भी बाधित कराई हुई हैं। इसके साथ ही बुधवार को एसपी देहात डॉ. विद्यासागर मिश्र के नेतृत्व में पीएससी व आरआरएफ के जवानों ने सहारनपुर मुजफ्फरनगर हाईवे, दारुल उलूम क्षेत्र, खानकाह, पठानपुरा, रेलवे रोड, मजनूवाला मार्ग, शाहजी लाल और दारुल उलूम वक्फ पर फ्लैग मार्च निकाला। एसपी देहात ने बताया कि शांति व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस सभी जरूरी कदम उठा रही है और बैठकें कर लोगों से शांति व्यवस्था बनाने की अपील कर रही है। सुरक्षा के लिहाज से नगर में पुलिस बल की तैनाती की। कोई भी यदि माहौल को खराब करने का प्रयास करेगा तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

वहीं, बुधवार को नगर पालिका सभागार में शांति समिति की बैठक हुई। इसमें अधिकारियों ने लोगों से शांति व्यवस्था में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। एसपी देहात विद्यासागर मिश्र ने बैठक में मौजूद सभासदों से अपने क्षेत्रों में शांति व्यवस्था कायम रखने तथा लोगों से मिलकर अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की। इसनें एसडीएम राकेश कुमार, सीओ चौब सिंह, इंस्पेक्टर यज्ञदत्त शर्मा, पालिकाध्यक्ष जियाउद्दीन अंसारी, सैय्यद हारिस, नौशाद समेत सभासद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें