फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर की देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर की देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सोशल मीडिया पर देवी-देवताओं के संबंध में दूसरे वर्ग के युवक ने अशोभनीय टिप्पणी कर दी। गांव के ही युवक की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जिससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव रोहाना खुर्द निवासी अन्नू ने तहरीर देकर बताया कि गांव के ही दूसरे वर्ग के साबिर अली नामक युवक ने सोशल मीडिया पर देवी-देवताओं के संबंध में अशोभनीय टिप्पणी की है। इससे एक वर्ग के लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुईं हैं, जिससे माहौल खराब होने का खतरा है। पुलिस ने अन्नू की तहरीर के आधार पर मामले की जांच की तो मामला सही पाया गया। इस पर पुलिस ने आरोपी साबिर अली को गिरफ्तार कर लिया, जिसके खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। इंस्पेक्टर अनिल कपरवान ने बताया कि एक वर्ग के लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में साबिर अली नामक युवक को गिरफ्तार किया गया है, जिससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें