फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेक्षक ने पोलिंग बूथों पर मतदान की व्यवस्थाएं परखीं

विज्ञापन
विज्ञापन
-14 फरवरी को होने वाले मतदान के लिए अधिकारियों ने कमर कसी
विज्ञापन

संवा न्यूज एजेंसी
देवबंद। चुनाव प्रेक्षक जगदीश शर्मा ने शुक्रवार को नगर को कई पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया। उन्होंने बूथों पर चुनाव संबंधी सभी व्यवस्थाओं को अति शीघ्र मुकम्मल कराने संबंधी स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों को निर्देशित किया।
विज्ञापन

देवबंद विधानसभा में भी 14 फरवरी को द्वितीय चरण का मतदान संपन्न होगा। चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने तैयारी आरंभ कर दी है। प्रेक्षक जगदीश शर्मा ने जहां गत दिन जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ बैठक कर उन्हें निर्देशित किया था। वहीं, शुक्रवार को उन्होंने नगर में स्थित केएल जनता इंटर कॉलेज, सरस्वती शिशु मंदिर जूनियर हाईस्कूल, सहकारी गन्ना समिति, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, इस्लामिया डिग्री कॉलेज, इस्लामिया इंटर कॉलेज, एचएवी इंटर कॉलेज और राजकीय कन्या इंटर कॉलेज आदि स्थानों पर बनने वाले पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया। उन्होंने पोलिंग बूथों पर सभी व्यवस्थाओं को शीघ्र मुकम्मल बनाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। इस दौरान उनके साथ रिटर्निंग आफिसर एसडीएम दीपक कुमार, सीओ दुर्गा प्रसाद तिवारी और तहसीलदार सुरेंद्र प्रताप यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें