फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओबेद कमाल ने गेंदबाजी के गुर सिखाए

विज्ञापन
गेंदबाजों के गुर सिखाते क्रिकेटर ओबेद कलाम। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
ओबेद कमाल ने गेंदबाजी के गुर सिखाए
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। अलमासपुर स्थित मैग अकादमी में चल रहे तेज गेंदबाजों के विशेष कोचिंग कैंप में प्रशिक्षक ओबेद कमाल के निर्देशन में रनअप और फॉलो थ्रू को केंद्रित करके सभी को दो घंटे का ड्रिल सत्र कराया गया. जिसमें गति और स्टैमिना पर विशेष जोर दिया गया।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित कैंप में गेंदबाजी के गुर सीखाने आए क्रिकेटर ओबेद कमाल ने बताया कि कैंप में शामिल अधिकांश गेंदबाज अच्छे हैं। उन्होंने 23 खिलाड़ियों में से 12 को अलग श्रेणी में विभाजित किया है, जिन्हें उन्होंने विशेष रूप से बल्लेबाजों के सामने बॉलिंग कराकर गेंदबाजी को और ज्यादा धारदार बनाने के टिप्स दिए। उन्होंने बताया कि तेज गेंदबाजी के लिए सही खानपान और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग बहुत आवश्यक है, जिससे गेंदबाज का शरीर तेज गेंदबाजी के लिए तैयार हो सके। इसमें भी ग्रिप, रनअप, एक्शन, फोकस, टारगेट, नॉन बॉलिंग आर्म, स्विंग, स्पीड, लाइन और लेंथ, जैसे अलग अलग भागों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने गेंदबाजों के साथ अपने मैच के अनुभव भी साझा किए। सहायक कोच अमित जावला को भी उन्होंने गेंदबाजों की बॉलिंग सुधारने के लिए क्या-क्या वर्क कराने जरूरी है, बताया। गेंदबाजों अभिजीत सिंह, अनुज पंवार, अभिषेक, जान मोहम्मद, विवेक बालियान, यदुराज सिंह, आयुष, करण वर्मा, रोहित मथानिया, आसिफ और नौशाद से उन्होंने उम्मीद जताई कि इनमें से कुछ खिलाड़ी मेहनत करते रहे तो आगे तक खेल सकते है। ओबेद कमाल ने सभी की गेंदबाजी की वीडियोग्राफी भी कराई और गेंदबाजों को उन क्लिप को दिखाकर सुधार करने के तरीके बताए। सहायक कोच अरशद, एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष संजय शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें