मुजफ्फरनगर। रोटरी क्लब मुजफ्फरनगर मिडटाउन की ओर से गोद लिए गए 40 टीबी मरीजों को जिला चिकित्सालय में पोषण पोटली का वितरण किया गया। सीएमओ डाॅ़ सुनील तेवतिया ने क्लब की ओर से गोद लिए गए मरीजों को लगातार पोषण पोटली वितरण करने पर संस्था की सराहना की।
क्लब के पूर्वाध्यक्ष सुनील अग्रवाल ने बताया क्लब आगे भी अपने सदस्यों के माध्यम से वितरण जारी रखेगा। उत्तर प्रदेश दिवस पर भी क्लब को टीबी उन्मूलन कार्यक्रम में सहयोग करने के लिए प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया था।