फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

31 मार्च तक चलेगा ‘पोषण पखवाड़ा’

विज्ञापन
विज्ञापन
31 मार्च तक चलेगा ‘पोषण पखवाड़ा’
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जनपद में बच्चों और महिलाओं के पोषण स्तर में सुधार के लिए ‘पोषण पखवाड़ा’ 31 मार्च तक चलेगा। पोषण का यह कार्यक्रम बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, शिक्षा विभाग, जिला पंचायतीराज एवं ग्राम्य विकास विभाग, आयुष विभाग सहित कई विभागों के आपसी सहयोग से चलाया जा रहा है।
जिला कार्यक्रम अधिकारी वाणी वर्मा ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य पोषण मिशन निदेशक कपिल सिंह ने प्रदेश के सभी जिलों में ‘पोषण पखवाड़ा’ मनाए जाने के निर्देश दिए हैं। मिशन निदेशक की ओर से पखवाड़ा के दौरान आयोजित होने वाली गतिविधियों के संबंध में भी दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। अलग-अलग गतिविधियों के लिए अलग-अलग विभाग को दायित्व सौंपा गया है। पोषण पंचायत के आयोजन का नोडल विभाग पंचायतीराज विभाग को, स्वास्थ्य एवं योग सत्र आयोजन के लिए आयुष विभाग को, पोषण वाटिका के लिए उद्य़ान विभाग को, पोषण के पांच सूत्रों के लिए बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार तथा स्वास्थ्य विभाग को नोडल विभाग बनाया गया है। कार्यक्रम में एनीमिया कैंप, सामुदायिक आधारित गतिविधियां, गृह भ्रमण, स्थानीय रेडियो गतिविधि, साइकिल रैली, प्रभात फेरी, डिजिटल पोषण पंचायत, हाट-बाजार गतिविधियां, पोषण वर्कशाप, सेमिनार, स्कूल आधारित गतिविधियां, युवा समूह बैठक-चर्चा, वेबिनार, नुक्कड़ नाटक आदि का आयोजन करने को भी कहा गया है। इसके अलावा जलवायु के हिसाब से बेल, आंवला, जामुन, कटहल, पपीता, खजूर, सहजन, अनार आदि के पौधे लगाने का सुझाव दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के अनुसार 18-19 मार्च को पोषण पंचायत, 20-21 मार्च को पोषण के स्तर में सुधार के लिए आयुष आधारित गतिविधियों पर चर्चा एवं जनजागरूकता, 22 मार्च को खाद्य, पोषण, वानिकी और पौधरोपण पर सम्मेलन, 23-24 मार्च को योग सत्र, 25-26 मार्च को पोषण वाटिका, 28-28 मार्च को पोषण के पांच सूत्र आधारित (पहले सौ दिन, एनीमिया, डायरिया, हैंडवाश एवं स्वच्छता तथा पौष्टिक आहार) जनजागरूकता कार्यक्रम, 29-30 मार्च को रेसिपी प्रतियोगिता एवं मातृ समिति चर्चा तथा 31 मार्च को पोषण संबंधी सहायता को लेकर सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें