जिले में 1500 के पार पहुंची कोरोना संक्रमितों की संख्या
मुजफ्फरनगर। लोगों की लापरवाही के चलते जनपद में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। वैश्विक महामारी से पल-पल विकट होते जिले के हालात के बावजूद लोगों की लापरवाही बदस्तूर जारी है।
जनपद में कोरोना संक्रमण से पीड़ित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। जिले में अब कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या डेढ़ हजार के आंकड़े को पार कर चुकी है। इनमें आधे से अधिक 763 मरीज तो पिछले तीन दिन की अवधि में ही मिल चुके हैं। पुराने शहर के भगतसिंह रोड, दाल मंडी, लोहिया बाजार समेत अन्य मार्केट्स में लापरवाह भीड़ की कमोबेश यही स्थिति हर ओर है।
इन्होंने कहा .......
एसएसपी अभिषेक यादव का कहना है कि कोरोना महामारी पर लोगों की जागरूकता से ही काबू पाया जा सकता है। पुलिस नियमावली का पालन करा सकती है, लेकिन अपनी व परिवार की खातिर इसके प्रति जागरूक तो लोगों को खुद ही होना होगा।