फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: गोरखपुर एक्सप्रेसवे के लिए अधिसूचना जारी, मांगी गई आपत्तियां

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जिले से होकर गुजरने वाले गोरखपुर एक्सप्रेसवे के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। चिह्नित किए गए क्षेत्र के जमीन मालिकों से आपत्तियां मांगी गई है। 3ए की प्रक्रिया शुरू होने के कारण चयनित गांवों की चिन्हित भूमि के खरीद फरोख्त पर रोक रहेगी।
विज्ञापन

जिले से होकर पूर्वांचल तक जाने वाले पानीपत-गोरखपुर एक्सप्रेसवे (शामली-खेड़ी फेस 1) हाई स्पीड एक्सेस नियंत्रित कॉरिडोर के लिए शासन ने भूमि अर्जित करने की प्रक्रिया चालू कर दी है। शुक्रवार को अधिकृत रूप से राजपत्र जारी किया गया। विभिन्न गांवों में अधिग्रहित की जाने वाली भूमि के संबंध में आपत्ति के निस्तारण के लिए अपर जिलाधिकारी वित्त/राजस्व को नियुक्त किया गया है। उनके समक्ष कोई भी
जिले के प्रस्तावित गांवों में गुजरने वाले कॉरिडोर के लिए निजी और सरकारी संपत्ति का ब्योरा अलग-अलग दर्शाया गया है। कृषि, नाली, नवीन परती, चकरोड़, नहर, बंजर आदि को दर्शाया गया है।
विज्ञापन


रोनी में सर्वाधिक 169 और जमालपुर में सबसे कम तीन संपत्तियां शामिल
चरथावल। अधिसूचना में जिले के मुथरा गांव से 109 निजी और सरकारी संपत्ति शामिल की गई है। इस गांव की ईदगाह की 0.051 हेक्टेयर जमीन जद में आ रही है। नंगला राई 105, रोनी हरजीपुर 169, अरनाइच 54, मंगनपुर 44, बधाई कलां 36, सैदपुर कलां 36, रोहाना कलां 159, रोहाना खुर्द 15, सिम्भालकी 66, कुतुबपुर 81 , बरला 119, फलौदा 84, अब्दुलपुर 73, भोजाहेड़ी 7, मिर्जापुर उर्फ शहजाहपुर 62, जमालपुर 3, हुसैनपुर 64, बैकुंठपुर 54, खेड़की 64, पांचली 46, फरखपुर 25, रजकल्लापुर 12, झबरपुर 53, गोधना 70, बहलोलपुर 17, खाईखेड़ी 26, बघरा ब्लॉक का पीपलहेड़ा 52, चरथावल 95 मिलाकर कुल 1800 निजी और सरकारी संपत्तियों को अर्जित करने के लिए सूची घोषित की है। संवाद

इन किलोमीटर में निकलेगा कॉरिडोर
जिले की सीमा में 1.50 किमी 1.50 से किमी 18.98, किमी 24.40 से 29.52, 31.90 से 54.06 और 54.15 से 54.65 तक के भू-खंड के निर्माण जनमागण, चौड़ीकरण/पेव्ड शॉल्डर सहित 2 से 4 लेन बनाना और अनुरक्षण प्रचालन, प्रबंधन और लोक प्रयोजन के लिए भूमि अपेक्षित की गई है। इसके लिए चुनिंदा गांवों से कुल 475.167 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहित किया जाना प्रस्तावित है।

किसानों को मिलेगी आर्थिक मजबूती : पुंडीर
पीपलशाह के धर्मेंद्र पुंडीर कहते हैं कि उनकी 11 बीघा जमीन एक्सप्रेसवे में आ रही है। इसके अलावा उनके भतीजे अजय की 24 बीघा जमीन जाने से आर्थिक रूप से मजबूती मिलेगी। हालांकि उनकी दो तिहाई भूमि बच जाएगी।

जीवन सरल, आर्थिक विकास होगा : त्यागी
चरथावल के किसान सुभाष त्यागी का मंतव्य है कि एक्सप्रेसवे के गुजरने से क्षेत्र आर्थिक रूप से समृद्ध होगा। पूरब से पश्चिम तक का सफर मुफीद होगा। वर्तमान के अलावा भविष्य की पीढि़यों के लिए आर्थिक विकास का आधार बनेगा।

3ए के गजट के मुताबिक नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। एनएचएआई की ओर से गजट अभी उन्हें नहीं है। प्रक्रिया के दौरान किसानों की आपत्तियों का निस्तारण नियत समय में किया जाएगा। - अनिरूद्ध प्रताप सिंह, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें