फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: सीएचसी के मुख्य द्वार पर लगा वाटर कूलर खराब, लोग परेशान

विज्ञापन
खतौली में सीएचसी के मुख्य द्वार पर खराब  वाटर कूलर। संवाद
विज्ञापन
खतौली। सीएचसी के मुख्य द्वार पर लगाया गया वाटर कूलर खराब पड़ा है। इस कारण गर्मी में लोगों को प्यास बुझाने के लिए परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद की ओर से सीएचसी के मुख्य द्वार पर वाटर कूलर लगाया गया था। सीएचसी में आने वाले मरीज और तीमारदार समेत आसपास के लोग इसी वाटर कूलर से पानी पीते हैं। विगत करीब एक पखवाड़े से वाटर कूलर में एक बूंद भी पानी नहीं है।
पहले इस वाटर कूलर को नाले से आगे रखा गया था मगर बाद में इसको नाले के ऊपर रख दिया गया था। इसके बाद से वाटर कूलर खराब पड़ा हुआ है। टैंक में पानी भरने के लिए लगाया गया बिजली का स्टार्टर भी खुला पड़ा है। जिस कारण कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा के दौरान काफी भीड़ रहती है। इसके अलावा आमजन का भी आवागमन लगा रहता है। सुरेंद्र सिंह, अनिल कुमार, आस मोहम्मद, धनेंद्र तोमर आदि का कहना है कि वाटर कूलर महत्वपूर्ण स्थान पर रखा है। गर्मी के दिनों में आमजन इसका लाभ उठाते हैं। वाटर कूलर को ठीक कराया जाना चाहिए।
विज्ञापन

नगर पालिका ईओ राजीव कुमार ने बताया कि मिस्त्री को भेज कर वाटर कूलर को ठीक कराया जाएगा। इसके अलावा नगर में लगे वाटर कूलरों वह स्वयं निरीक्षण करेंगे। कोई भी वाटर कूलर खराब होगा तो उसे ठीक कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें