फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैर हाजिर चल रहे 11 परिचालकों को भेजा नोटिस   

Wed, 18 Jan 2017 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश परिवहन - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
रोडवेज डिपो में 11 परिचालकों पर कार्रवाई की तलवार लटक गई है। ड्यूटी सही न करने पर एआरएम ने सभी को नोटिस भेजकर स्पष्टीकरण मांगा है। जवाब न मिलने पर इनकी संविदा समाप्त की जाएगी। इसके अलावा भी अन्य कर्मचारियों को सही तरीके से कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।    
विज्ञापन

  
डिपो में लगातार कई परिचालक मनमर्जी से काम कर रहे है। तय समय पर ड्यूटी और बस पर नहीं जा रहे हैं। इसको लेकर एआरएम के निर्देश पर परिचालकों का रिकार्ड खंगाला गया। करीब 11 परिचालक ऐसे निकले हैं, जो लगातार तीन माह से सही रूप में कार्य नहीं कर रहे हैं। प्रत्येक माह में 22 दिन की भी ड्यूटी इनके खाते में दर्ज नहीं मिली है। मनमाने तरीके से ड्यूटी कर रहे हैं। इस पर विभागीय अधिकारियों ने आपत्ति जताई है।

मंगलवार को एआरएम बीपी अग्रवाल के आदेश के बाद इन्हें नोटिस भेजा गया है। इनमें दीपक तोमर, ज्ञानेंद्र कुमार, मोनू अहलावत, राजेंद्र, रविंद्र, रमेश कुमार, रवि कुमार, सुरेंद्र कुमार, सोनू और उमेश संविदा परिचालक शामिल हैं। इन परिचालकों पर कार्रवाई की तलवार लटक गई है। स्पष्टीकरण दर्ज न कराने पर इनके खिलाफ संविदा समाप्त करने की कार्रवाई की जाएगी। एआरएम बीपी अग्रवाल ने बताया कि ड्यूटी में खराब रिकार्ड वाले परिचालकों की जांच-पड़ताल की जा रही है। रिकार्ड खराब मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।       
विज्ञापन


चुनाव में लगी चार बसें      
मुजफ्फरनगर। डिपो की चार बसों को चुनाव ड्यूटी में भेजा गया है। प्रशासन की डिमांड पर डिपो से दो और बसों को ड्यूटी में लगा दिया गया है। दो बसें चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद से ही चुनाव में है। सहारनपुर क्षेत्रीय कार्यालय से डिपो को 50 बसें देने के निर्देश हुए हैं। प्रशासन की मांग अनुसार बसों को चुनाव भेजा रहा है।       
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें