फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ दिनों तक रहेगा शहर में ट्रैफिक डायवर्ट, 13 जगहों पर लगाए गए हैं बैरियर  

Wed, 18 Jan 2017 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
नामांकन पत्रों की जांच करते अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सात दिन तक कचहरी और सदर बाजार आने-जाने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। नामांकन प्रक्रिया को लेकर यातायात विभाग ने शहर में नया ट्रैफिक प्लान चालू कर दिया है। एक दर्जन जगहों पर बैरियर लगाकर कचहरी की ओर जाने वाले वाहनों की आवाजाही पर ब्रेक लगा दिया है। अफसरों ने लोगों  से वैकल्पिक मार्गों को अपनाने के लिए कहा है।      
विज्ञापन

विधानसभा चुनावों को लेकर 17 जनवरी से 24 जनवरी तक कचहरी में नामांकन का काम चलेगा। पर्चे दाखिल करने के दौरान प्रत्याशियों के साथ आने वाली भीड़ और वाहनों को रोकने के लिए यातायात विभाग ने नई व्यवस्था की है। टीएसआई राजेश कुमार ने बताया कि कचहरी के कोर्ट रोड स्थित मुख्य द्वार के आसपास 13 जगहों पर बैरियर लगाए गए हैं। बैरियर 28 जनवरी तक लगे रहेंगे। इसके अलावा आज से 24 जनवरी तक  बैरियरों  के कारण कचहरी के आसपास वाहनों की आवाजाही पूर्णतया बंद रहेगी।

सुबह 11 से शाम तीन बजे तक प्रकाश चौक से लेकर फायर स्टेशन तक किसी भी प्रकार के वाहन को चलने नहीं दिया जाएगा। सात प्वाईंटों पर ट्रैफिक पुलिस के सिपाही तैनात रहेंगे। शहर में प्रकाश चौक, महावीर चौक, मालवीय चौक, झांसी रानी चौक आदि जगहों पर सिविल पुलिस के सिपाहियों के साथ पीएसी के जवान मौजूद रहेेंगे। अफसरों ने नामांकन के दौरान लोगों से वैकल्पिक मार्गों को इस्तेमाल करने को कहा है।                                           
विज्ञापन


एक सप्ताह तक लोग रहेंगे परेशान      
मुजफ्फरनगर। कचहरी कोर्ट रोड पर आने के लिए लोगों को अगले सात दिन कड़ी मशक्कत करनी पड़ेगी। प्रशासन ने प्रकाश चौक से लेकर झांसी रानी चौक और सदर बाजार के सभी मार्गों को बंद कर दिया है। मार्गों को बंद करने से कोर्ट रोड पर आने-जाने वाले लोगों और यहां व्यापार करने वाले व्यापारियों को परेशानी उठानी पड़ेगी। वैकल्पिक मार्गों से आने-जाने के लिए लोगों को शहर के बीच लंबी दूरी तय करनी होगी।       
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें