फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में बीजेपी मुकाबले में नहीं : नगमा

Tue, 09 Feb 2016 12:32 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। कांग्रेस की स्टार प्रचारक नगमा ने कहा कि देश में पीएम का ग्राफ तेजी से गिर रहा है। यूपी में बीजेपी मुकाबले में नहीं है। बिहार की तर्ज पर यहां भी महागठबंधन बन सकता है।
विज्ञापन


कांग्रेस प्रत्याशी सलमान सईद के समर्थन में रोड शो करने आई नगमा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि बिहार चुनाव में दिल्ली की सारी ताकत लगाने के बाद भी बीजेपी जीत नहीं पाई। सलमान सईद, पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक, सईदुज्जमा, असद फारुकी, बिलकिस चौधरी, राकेश पुंडीर आदि मौजूद रहे।

मीनाक्षी चौक से खुली जीप में नगमा प्रत्याशी सलमान सईद के साथ सवार हुईं। यहां से काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता रोड शो में शामिल हुए। रोड शो खालापार से प्रेमपुरी, हनुमान चौक, चुंगी नंबर दो, अंसारी रोड, मालवीय चौक, झांसी की रानी, शिवचौक से होते हुए निकला। रोड शो के कारण शहर में एक घंटे के लिए जाम की स्थिति रही।
विज्ञापन


चितरंजन की पत्नी ने मांगे वोट
मुजफ्फरनगर। स्वर्गीय चितरंजन स्वरूप की पत्नी वीणा स्वरूप ने कहा कि गौरव स्वरूप शहर का विकास कराएगा। उनके पति के सपनों को साकार करेगा। नई मंडी में लेडीज क्लब में चुनावी सभा में वीणा स्वरुप ने कहा कि उनके पति ने नगर के सभी वर्गों को साथ लेकर समाज की सेवा की है। गौरव की पत्नी मीनाक्षी स्वरुप ने कहा कि उपचुनाव शहर के विकास के मुद्दे पर लड़ा जा रहा है।

13 फरवरी को साइकिल पर मुहर लगाकर गौरव स्वरुप को जिताएं। अध्यक्षता मृदुला गोयल, संचालन ममता अग्रवाल ने किया। नीता स्वरुप, अंजलि जैन, नीना जैन, शैली गुप्ता, शारदा गुप्ता, संजना, मोनिका, पल्लवी, रीना, शिवानी, रीना अग्रवाल, मोना, शालिनी, प्रेरणा, पायल, रमा कपूर आदि रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें