कूकडा में स्कूल चलो अभियान कार्यक्रम में मेधावियों को सम्मानित करते राज्यमंत्री कपिलदेव,जिला प?
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। परिषदीय विद्यालय में स्कूल चलो अभियान की शुरूआत की गई। कौशल विकास राज्य मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि शिक्षा का उजियारा प्रत्येक बच्चे तक पहुंचना चाहिए। कोई भी बच्चा आउट ऑफ स्कूल नहीं रहना चाहिए।
स्कूल चलो अभियान कार्यक्रम का सदर ब्लॉक प्राथमिक विद्यालय कूकड़ा से राज्यमंत्री ने शुभारंभ किया। जनपद के सभी परिषदीय विद्यालयों में बच्चों व शिक्षकों द्वारा इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा गया। श्रावस्ती से लाइव कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का संबोधन भी सभी ने सुना। डीएम चंद्र भूषण सिंह ने कहा कि हमारा प्रयास रहेगा कि स्कूल में 100 प्रतिशत नामांकन हो और बेहतरीन शिक्षा दी जा सके। सीडीओ आलोक कुमार यादव ने कहा कि शिक्षक घर-घर जाकर बच्चो के नामांकन के लिए अपील करेंगे। मौके पर बीएसए मायाराम, बीईओ योगेश शर्मा आदि मौजूद रहे।