मुजफ्फरनगर। नोएडा में चल रहे आंदोलन के लिए सिसौली से किसानों को एकजुट किया जाएगा। जेल में बंद किसान नहीं छोड़े तो नोएडा में भी महापंचायत बुलाई जा सकती है। पश्चिम यूपी के हर जिले के थानों में धरना प्रदर्शन की रणनीति पर भी विचार चल रहा है। भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि हम धोखा नहीं देंगे और पीछे नहीं हटेंगे।
किसान भवन पर आयोजित पंचायत में भाकियू अध्यक्ष ने कहा कि अब लड़ाई साझे की है। अकेले कोई नहीं लड़ सकता। सरकार की बड़ी साजिश है। भूमि अधिग्रहण में बड़े घोटाले हैं। भाज्जू कट के लिए किसान लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर किसी से बातचीत करेंगे तो मुद्दे पर बात होगी। नोएडा के किसानों की जमीन छीन ली गई। अध्यक्षता मदनपाल शर्मा और संचालन राजीव मलिक ने किया। जिलाध्यक्ष नवीन राठी, पवन खटाना, पवन तेवतिया, ओमपाल मलिक, अनिल तालान, उमेश कसाना, अंशुमन चौधरी, योगेश शर्मा, पवन राठी अमर ठाकुर, महकार नागर, देवेंद्र सिंह मौजूद रहे।