फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुनाफे के आगे जान की भी परवाह नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
मुनाफे के आगे जान की भी परवाह नहीं
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। ईद-उल- फितर पर बाजार की रौनक कोरोना कर्फ्यू की भेंट चढ़ने के बाद चंद मुनाफाखोरों ने शहर क्षेत्र में कोरोना कर्फ्यू की धज्जियां उड़ाकर रख दीं। चंद रुपयों की खातिर खुद के साथ ही परिवार और अन्य लोगों की जान जोखिम में डालकर ऐसे लोगों ने चोरी-छिपे प्रतिष्ठान खोलकर रेडीमेड गारमेंट व फुटवियर की बिक्री की। पुलिस ने ऐसे छह लोगों के खिलाफ मुकदमे दर्ज कर दो दुुकानदारों को हिरासत में भी ले लिया है।
शहर क्षेत्र में नसीरपुर रोड, शाहबुद्दीनपुर रोड, मिमलाना रोड, टाउन हाल के सामने स्थित मार्केट व अन्य कई स्थानों पर सोमवार को मुनाफाखोरों ने चंद रुपयों की खातिर खुद के साथ ही अपने परिवार और अन्य लोगों की भी जान को जोखिम में डाल दिया। शहर क्षेत्र में कई दुकानदारों ने चोरी-छिपे दुकानें खोलकर रेडीमेड गारमेंट और फुटवियर की बिक्री की। लगातार शिकायतें मिलने पर पुलिस ने अभियान चलाकर ऐसे छह दुकानदारों के खिलाफ मुकदमे पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि चोरी छिपे दुकानें खोलकर कोविड गाइड लाइन का पालन न करने और संक्रमण फैलाने पर अड़े छह दुकानदारों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए गए हैं। इनमें शहर कोतवाली में सबसे अधिक छह दुकानदारों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए गए हैं। इनमें दूध डेयरी खोलने पर मोहल्ला खटीकान निवासी रमेशचंद, मुकुल व गढ़ी गोरवान निवासी अरविंद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। वहीं, मोहल्ला कस्सावान निवासी इमरान व आरिश और कंबलवाला बाग निवासी श्यामपाल के खिलाफ भी कोरोना कर्फ्यू के बावजूद दुकान खोलने पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

उधर, सिविल लाइंस थाना पुलिस ने टाउन हॉल के सामने स्थित नंगली रेडीमेड पर छापा मारकर दुकान बंद कर अंदर की जा रही रेडीमेड गारमेंट की बिक्री पर रोक लगा दी। मामले में दुकान मालिक मोहल्ला रैदासपुरी निवासी चमनलाल और साकेत कॉलोनी निवासी विनोद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। वहीं, नई मंडी थाना पुलिस ने नसीरपुर रोड पर दुकानें खोलकर बेठे दोनों गांव बुड़ीनाकलां निवासी कय्यूम और सरवट निवासी अयान के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया गया है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें