फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में पार्किंग नहीं और पुलिस ने खींच दी सफेद पट्टी

विज्ञापन
नगर में यातायात पुलिस द्वारा सड़क पर बनाई गई सफेद पट्टी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
शहर में पार्किंग नहीं और पुलिस ने खींच दी सफेद पट्टी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर के बाजारों के पास पार्किंग नहीं है, इसके उलट पुलिस-प्रशासन ने सड़क किनारे खडे़ होने वाले वाहनों पर शिकंजा कस दिया है। वाहन चालकों के साथ ही दुकानदार भी इससे परेशान हैं। व्यापारियों ने पार्किंग के लिए सुझाव भी दिए। उधर, एसएसपी अभिषेक यादव ने भी शहर का भ्रमण कर व्यापारियों से बातचीत की।
सोमवार दोपहर में व्यापारी नेता कृष्ण गोपाल मित्तल, राकेश त्यागी आदि रुड़की रोड पर विजय कुच्छल की दुकान पर पहुंचे। वहां सड़क किनारे खींची सफेद पट्टी पर सभी ने नाराजगी जताई। एसपी यातायात कुलदीप सिंह व यातायात निरीक्षक आरके शर्मा वहां पहुंचे। सभी ने पट्टी को लेकर वार्ता की। इसके बाद नावल्टी साइड की पट्टी दोबारा खींचने का निर्णय लिया गया। सभी ने कहा कि नगर में पार्किंग न होना बहुत बड़ी समस्या है। इस व्यवस्था को बनाने के लिए सुझाव दिए गए। अधिकारियों ने व्यापारियों से कहा कि वह अपनी दुकान के सामने रखा सामान उठा लें। व्यापारियों ने भी सफेद पट्टी इस तरह खींचने की मांग रखी ताकि दुकानदार का वाहन दुकान के सामने खड़ा हो सके। इस पर सहमति बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस लाइन में एसपी अपराध प्रशांत कुमार ने भी व्यापारियों के साथ बैठक की। जिसमें ई-रिक्शाओं का रूट तय करने पर विचार हुआ। एसपी यातायात कुलदीप सिंह व एसपी अपराध प्रशांत कुमार ने व्यापारियों को उनकी समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया।
ये दिए सुझाव-
- जिला अस्पताल से लद्धावाला जाने वाला मार्ग काफी चौड़ा है। वहां पार्किंग बन सकती है।
- शिव चौक पर पहले भी पार्किंग थी, वहां यह व्यवस्था हो सकती है।
- जिला पशु अस्पताल से आगे रुड़की रोड पर कूड़ा पडे़ होने वाले स्थान के आसपास खाली जगह पर यह व्यवस्था हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें