व्यापारियों ने सिटी मस्जिट्रेट का ज्ञापन देकर गांधी कॉलोनी ओवरब्रिज पर पथ प्रकाश की व्यवस्था कराने की मांग की, ताकि ओवरब्रिज पर होने वाले हादसों पर अंकुश लग सके।
व्यापारी सुरक्षा फोरम समिति की युवा इकाई के जिलाध्यक्ष विश्वदीप गोयल के नेतृत्व में व्यापारी कचहरी में पहुंचे। यहां पर सिटी मजिस्ट्रेट मोहम्मद नईम को ज्ञापन दिया।
ज्ञापन में अवगत कराया कि मालवीय चौक से गांधी कॉलोनी जाने वाले ओवरब्रिज पर रात में पथ प्रकाश की व्यवस्था नहीं है। पुल के घुमावदार होने के कारण सामने से आता वाहन दिखाई नहीं देता और दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं। शहर में आवारा कुत्तों और बंदरों के आतंक पर भी अंकुश लगवाने की मांग की गई। ज्ञापन में कहा गया कि कुत्तों और बंदरों को पकड़वा कर शहर से बाहर छुड़वाया जाए, ताकि नागरिकों को राहत मिल सके।
ज्ञापन में शहर की सफाई व्यवस्था भी दुरुस्त करवाने की भी मांग की गई। इस दौरान राजकुमार रहेजा, आदित्य जैन, मनोज गुप्ता, विवेक अग्रवाल, प्रियांश गोयल, अतुल जैन, शशांक राणा, हर्षित गर्ग, ध्रुव मित्तल, विकास पाल, यश सिंघल, शुभम अग्रवाल, राकेश गुप्ता, मनोज रोहेला, अमित गोयल, वेदप्रकाश, हरि किशन डॉ. नितिन जैन, विजय कुमार, नितिन बंसल, नितिन कुच्छल, कपिल सिंधी, देवेंद्र चौहान, ललित बंसल, अमित गोयल, संजय मित्तल आदि मौजूद रहे।