फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में नहीं रहा कोरोना कर्फ्यू का असर

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में नहीं रहा कोरोना कर्फ्यू का असर
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कोरोना संक्रमण के चलते लागू कोरोना कर्फ्यू का शहर में असर सीमित होकर रह गया है। न तो सड़कों पर लोगों की आवाजाही पर किसी तरह का फर्क पड़ रहा है और न ही लोगों में कोविड गाइड लाइन का पालन करने को लेकर जागरूकता ही नजर आ रही है।
कोरोना संक्रमण के मामले लगातार सामने आने के बावजूद शहर के लोग लापरवाही पूर्ण रवैये के चलते अपने साथ ही अन्य लोगों के लिए भी खतरा उत्पन्न कर रहे हैं। लापरवाही का आलम यह कि शहर क्षेत्र में कोरोना कर्फ्यू का असर बेहद सीमित होकर बाजार व दुकानें बंद होने तक सिमटकर रह गया है। न तो शहर की सड़कों पर लोगों की आवाजाही पर किसी तरह का अंकुश लग पा रहा है और न ही लापरवाह लोग भीड़भाड़ से बाज आ रहे हैं। यही नहीं, लोगों द्वारा कोविड गाइड लाइन का भी पालन करने में पहले की भांति जागरूकता बरती जा रही है।
विज्ञापन

यही कारण है कि शहर में निश्चित समयावधि के लिए खुलने वाली आवश्यक सामान की सब्जी मंडी के साथ ही दाल मंडी में भी सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क लगाने की अनिवार्यता का पालन नहीं किया जा रहा है। शहर के शामली रोड, नदी रोड व भगतसिंह रोड स्थित सब्जी मार्केट और दाल मंडी में सोशल डिस्टेंसिंग के प्रति लोग पूरी तरह लापरवाह होकर खरीदारी कर रहे हैं। सुबह 11 बजे तक खुलने वाले इन बाजारों में रोजाना खरीदारी के लिए भीड़ पहुंच रही है, जिसके चलते कोरोना संक्रमण फैलने की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन

राशन की दुकानों पर लगी भीड़
मुजफ्फरनगर। केंद्र सरकार की ओर से कोरोना कर्फ्यू में राशन कार्ड धारकों को नि:शुल्क राशन का वितरण किया जा रहा है। प्रति यूनिट पर तीन किलो गेहूं और दो किलो चावल दिया जा रहा है। फ्री में खाद्यान मिलने पर जिले की राशन की दुकानों पर भीड़ लग रही है। यहां पर दो गज की दूरी का पालन नहीं कराया जा रहा है। कहने को पुलिस और पर्यवेक्षक की मौजूदगी में राशन का वितरण होना है, मगर इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। शुक्रवार को शहर में कुंदनपुरा, सूथरासाही के राशन डीलरो के यहां राशन लेने वालों की भीड लगी रही। यहां पर दो गज की दूरी के नियम का पालन नहीं किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें