फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: नीति आयोग की टीम ने नापी स्वास्थ्य परियोजनाओं की गहराई

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। केंद्र सरकार की ओर से चलाई जा रही विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं के क्रियान्वयन का आंकलन किया जा रहा है। जिला अस्पताल पहुंची केन्द्रीय नीति आयोग की टीम ने विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की प्रगति और उनसे लाभांवित होने वाले मरीजों का आंकड़ा जुटाया। टीम में शामिल अधिकारियों ने जिला अस्पताल के विभिन्न विभागों में निरीक्षण कर मरीजों को दी जाने वाली स्वास्थ्य योजनाओं का जायजा लिया।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से विभिन्न योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत जननी सुरक्षा, मातृ वंदना योजना, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत आयुष्मान कार्ड का वितरण सहित मातृ एवं शिशु के बेहतर स्वास्थ्य के लिए विभिन्न योजनाएं चल रही हैं।
विज्ञापन

योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन और उनसे होने वाले लाभ का आंकलन करने के लिए केन्द्रीय नीति आयोग की टीम ने जनपद में डेरा डाला हुआ है।
शुक्रवार को नीति आयोग फील्ड इन्वेस्टीगेटर देवेन्द्र विमल और विमलेश कुमार एवं सुपरवाइजर अभिलाष सिंह ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। सबसे पहले उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध साधन व संसाधनों के बारे में गहनता से पूछताछ की। इसके बाद पीआईसीयू, एसएनसीयू, एनआरसी से संबंधित आंकड़ों से परिपूर्ण रजिस्टर देखा।
बाल रोग, नेत्र रोग, आर्थों, एक्स-रे विभाग, ब्लड बैंक आदि विभागों से संबंधित ओपीडी रजिस्टर मंगाकर सघनता से पूछताछ की। बताया कि उनकी ओर से सीएचसी चरथावल, जानसठ और बुढ़ाना में ग्राम स्तर पर आशा कार्यकर्ता, एएनएम व सब सेंटर पर नागरिकों को जागरूक करते हुए टीकाकरण लक्ष्य के सापेक्ष प्राप्त उपलब्धि की भी जानकारी ली गई।
विज्ञापन

जननी सुरक्षा योजनाओं से जुड़े आंकड़ों की भी जानकारी ली गई। ग्रामीण क्षेत्र में गैर संचारी रोगों की रोकथाम और बचाव के लिए किये जा रहे प्रयास की भी जानकारी ली गई। एसीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि नीति आयोग से आई टीम सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं के क्रियान्वयन का आंकलन कर रही है। इस मौके पर सीएमएस डॉ. संजय वर्मा भी शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें