फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: कला प्रदर्शनी में नीशू ने दिखाए कलाकारी के रंग

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। डीएवी कॉलेज के पूर्व छात्र नीशू ने सोलो आर्ट प्रदर्शनी का आयोजन किया। कॉलेज के चित्रकला विभाग की आर्ट गैलरी में उन्होंने अपनी 100 से अधिक कलाकृतियों को पेश किया। इनमें जहां कुछ पेंटिंग गांव और शहर की प्रकृति पर हैं तो कुछ मधुबनी, वरली और माडर्न आर्ट से प्रेरित हैंं।
प्रदर्शनी अभी 7 मई तक चलेगी। डायट में कला प्रवक्ता डॉक्टर पंकज वसिष्ठ ने बताया कि नीशू ने एमए कला विषय से उत्तीर्ण किया है। छात्र जीवन और उसके बाद बनाई गई सभी कलाकृतियों को प्रदर्शनी के रूप में प्रस्तुत किया है। पिता दिनेश कुमार ग्रुप डी में कार्यरत हैं। नीशू का यह प्रयास सराहनीय है कि उसने अपने प्रयासों से खुद को नवोदित चित्रकार के रूप में प्रस्तुत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थापित चित्रकार बनना है लक्ष्य
नीशू का कहना है कि वह एक कला शिक्षक बनना चाहते हैं ताकि कला को आगे तक पहुंचाने के साथ आर्थिक रूप सक्षम हो जाएं। इसके बाद खुद को स्थापित चित्रकार बनाना ही उनका लक्ष्य है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें