फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निष्ठा, कनिष्का, तरूणा, शगुफ्ता ने जीती प्रतियोगिता

विज्ञापन
चित्रकला प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को सम्मानित करते अतिथि। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
निष्ठा, कनिष्का, तरूणा, शगुफ्ता ने जीती प्रतियोगिता
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। राष्ट्र सेविका समिति सेवा भारती व राज्य ललित कला अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में चित्रकला प्रतियोगिता व कार्यशाला का आयोजन किया गया। चार ग्रुपों में आयोजित प्रतियोगिता में छात्राओं ने बाजी मारी।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय रामलीला टिल्ला रोड पर आयोजित प्रतियोगिता चार वर्गों में विभाजित की गई थी। प्रथम वर्ग में कक्षा छह से आठ तक के छात्र रहे। द्वितीय वर्ग में कक्षा नौ से दस तक के, तृतीय वर्ग 11 से 12 तक के, चतुर्थ वर्ग में स्नातक व परास्नातक के छात्र-छात्रा शामिल रहे। इस प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों से लगभग 260 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का उद्घाटन डॉ. अंबरीश अग्रवाल जिलाध्यक्ष सेवा भारती, मंजू माहेश्वरी, प्रमोद त्यागी, डॉ अरुणा गर्ग, हर्षवर्धन अग्रवाल ने किया। इस अवसर मेरठ से आए डॉ. प्रिंस राज ने लाइव पोर्टेट बनाकर दिखाया। भारतीय योग का प्रदर्शन अक्षिता पाल ने किया। कार्यक्रम संयोजक प्रवीण कुमार सैनी ने प्रतियोगिता के परिणाम घोषित किए। ग्रुप ए में प्रथम निष्ठा त्यागी, द्वितीय आयुषी सैनी, तृतीय प्रियंका, सांत्वना पुरस्कार पूर्णिमा, सेजल को मिला। ग्रुप बी में प्रथम कनिष्का, द्वितीय केसर नामदेव, तृतीय दिव्य सक्सेना, सांत्वना काशिका, यशी, लवी पंवार को मिला। ग्रुप सी में प्रथम तरुणा मित्तल, द्वितीय सदिका परवीन, तृतीय अंशिका शर्मा, सांत्वना पुरस्कार आकांक्षा सैनी, राखी को मिला। ग्रुप डी में प्रथम पुरस्कार शगुफ्ता, द्वितीय प्रज्ञा, तृतीय माहिनूर, सांत्वना पायल, नीशू शर्मा को मिला। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ. नीतू वशिष्ठ, डॉ. प्रिंस राज, डॉ. अमित वर्मा, सुचित्रा सैनी, मीरा शर्मा, मयंक गर्ग, अरुण कुमार आदि रहे। आयोजन में मनीष मित्तल, रमेश साईं, अर्चना सिंह, अर्चना तायल, रोहन, मनोज गर्ग, पूजा कुमारी, मोनिका सिंह, सीताराम शर्मा, मांगेराम, रोहित,जयप्रकाश, विपिन मित्तल और अनिल का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें