फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निशांत मोटर्स से खाली हाथ लौटी आयकर विभाग की टीम    

Fri, 24 Mar 2017 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
income tax department
विज्ञापन
रुड़की रोड पर एक मोटर्स शोरूम पर सर्वे करने पहुंची आयकर विभाग की टीम को खाली हाथ लौटना पड़ा। वहां शोरूम के संचालक ही नहीं मिले, जिस पर विभाग ने उन्हें समन जारी कर दिया है। वहीं शाम को अपर आयकर आयुक्त ने शहर में ज्वैलर्स की बैठक में कहा कि जिन लोगों को घोषित आय से ज्यादा धन जमा कराया है, वे प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना में शामिल हो सकते है। 
विज्ञापन


आयकर विभाग घोषित आय से ज्यादा धन बैंकों में जमा करने वालों पर कार्रवाई में लगा है। नोटबंदी के दौरान जिले में लगभग 1200 लोग ऐसे हैं, जिन्होंने 15 लाख से अधिक जमा किए थे। 225 ऐसे हैं जिन्होंने 50 लाख से अधिक जमा किए। 400 लोग ऐसे हैं, जिन्होंने घोषित आय से करोड़ों रुपये अधिक जमा कर दिए। इन सबको विभाग नोटिस जारी कर चुका है और लगातार कार्रवाई भी हो रही है। 

शुुक्रवार को विभाग की टीम रुड़की रोड स्थित शोरूम निशांत मोटर्स पर सर्वे करने के लिए पहुंची। टीम को मौके पर फर्म के मालिक नहीं मिले। आयकर अधिकारियों की टीम ने फर्म के मालिक को समन जारी कर दिया है। अपना सारा रिकार्ड लेकर आयकर कार्यालय तलब किया। वहीं जिन मामलों में रिकार्ड देने के लिए बैंकों को नोटिस जारी किए गए हैं, उनमें बैक आनाकानी कर रहे हैं। नोटबंदी के दौरान बैंक अफसरों ने बंद खातों में धन जमा कर निकाल लिया। 
विज्ञापन


शाम के समय अपर आयकर आयुक्त वाईपीबी सिंह ने सर्राफा व्यवसायियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि नोटबंदी में जो लोग घोषित आय से अधिक जमा कर चुके हैं, उन सबका रिकार्ड विभाग के पास आ चुका है। 31 मार्च तक प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना में शामिल होकर ऐसे लोग विभागीय कार्रवाई से बच सकते हैं। सर्राफा संगठन से जुडे़ लोगों ने आश्वासन दिया कि वह केंद्र सरकार की इस योजना में सहयोग करेंगे। मामले में फंसे व्यापारियों को समझाएंगे।       
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें