फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्मला देश पांडे की पुण्यतिथि मनाई

Mon, 02 May 2016 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
समाज सेविका निर्मला देशपांडे की पुण्यतिथि पर उन्हें पुष्प अर्पित करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 निर्मला देश पांडे के पुण्यतिथि पर गांधीवादी संगठनों ने बेटी सुरक्षा एवं संरक्षण विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया। वक्ताओं ने कहा कि निर्मला देशपांडे ने जीवन भर गरीबों, बेसहारा लोगों के लिए लड़ाई लड़ी।  
विज्ञापन


पीस लाइब्रेरी हाल में हुए कार्यक्रम में डॉ. पुष्पलता ने कहा कि कन्या भ्रूण हत्या पाप है। होतीलाल शर्मा ने कहा कि देशपांडे ने जीवन भर कमजोर लोगों की आवाज बुलंद की। महबूब आलम एडवोकेट ने कहा कि समाज को अच्छे लोगों के चरित्र के बारे में पढ़ाया जाना चाहिए।

राजीव बंसल, प्रेमप्रकाश सुधा, सुषमा सैनी, आचार्य शांता प्रकाश शास्त्री, किरण गुप्ता, शशि गोयल ने कहा कि बेटी की सुरक्षा और उसका संरक्षण सम्पूर्ण समाज के लिए जरूरी है।
विज्ञापन


इस दौरान सीताराम, ब्रह्मप्रकाश त्यागी, राकेश कौशिक, सुरेंद्र पाल सिंह, अंबरीश, ज्ञानी गुरबचन सिंह, राजवीर सिंह, डॉ. सुनील शर्मा, कुंवरसेन, अरुणबाला, रजनी पंवार, जीत सिंह कश्यप, सुभाष सैनी, ऊषा यादव, चतर सिंह एडवोकेट, जहीर आलम, रियाज अहमद, उदल सिंह, कर्म सिंह, हिमांशु उपाध्याय, बाबूराम, शिवकुमार, हेमप्रभा,  आरसी शर्मा, सतेंद्र चौहान, वीरेंद्र पंवार, त्रिलोकचंद, महेंद्रदत्त शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें