फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बधाई कलां से जुड़ेंगे चरथावल समेत जिले के 9 बिजलीघर

विज्ञापन
बधाई कलां में तैयार बिजलीघर - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
बधाई कलां से जुड़ेंगे चरथावल सहित जिले के नौ बिजलीघर
विज्ञापन

चरथावल (मुजफ्फरनगर)। बधाई कलां में 320 एमवीए क्षमता के बिजलीघर की सौगात मिलने से क्षेत्रवासी प्रफुल्लित है। सीएम योगी के आदेश पर 105.94 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित परियोजना का निर्माण अंतिम चरण में है। बिजलीघर को संबंधित विभाग को सुपुर्द करने का लक्ष्य सितंबर में तय है। 90 फीसदी कार्य पूरा हो गया है। चरथावल कस्बे सहित जिले के नौ बिजलीघर जुड़ने से लाखों लोगों की दिक्कतें कम होगी।
विकास खंड के गांव बधाई कलां में बन रहे बिजलीघर से शामली के जलालाबाद से चरथावल टाउन और ग्रामीण, नरा से शामली और मिमलाना रोड बिजलीघर, भोपा रोड से रामपुर तिराहा और रुड़की रोड, देवबंद से कुटेसरा बिजलीघर, बधाई कलां और रोहाना बिजलीघर शिफ्ट करने की तैयारी पूरी कर ली गई है। अधिकांश बिजलीघरों की लाइन बन चुकी है। पावर ट्रांसमिशन कार्पोरेशन द्वारा तैयार कराए जा रहे बिजलीघर का सिर्फ 10 फीसदी काम बचा है। सहारनपुर के नानौता बिजलीघर से बधाई कलां को जोड़ने का ट्रायल एक दो दिन में किया जाएगा। लाइनों को जोड़ने को 19 टावर लग गए हैं। यह बिजलीघर नरा के बाद जिले का दूसरे नंबर का बिजलीघर होगा। 160-160 एमवीए के दो ट्रांसफार्मरों से आपूर्ति होगी। उधर, इसे 24 घंटे चलाने के लिए शामली बिजलीघर से जोड़ने के लिए कार्य चल रहा है। उसका बजट अलग स्वीकृत है।
विज्ञापन

चरथावल के लोगों की होगी मुराद पूरी
चरथावल। नगर पंचायत चेयरमैन सतेंद्र त्यागी कहते हैं कि चरथावल कस्बे के लोगों की मुराद पूरी होने के दिन आ गए हैं। जलालाबाद से जंगलों के रास्ते आने वाली घटिया लाइन मामूली झोंकों में टूट जाती है। चरथावल से बधाई कलां की दूरी मात्र छह किमी है। मैन रोड से पोल लगाकर लाइन खींची गई है। आए दिन होने वाले फाल्टों की समस्या दूर हो जाएगी।
-बधाई कलां के नितिन मलिक बताते हैं कि सपा शासन में मंजूर बिजलीघर के लिए भाजपा सरकार द्वारा बजट दिए जाने से ही सपना पूरा हुआ है। ग्राम समाज की प्रस्तावित भूमि में दिक्कत आने से राजस्व राज्यमंत्री विजय कश्यप के प्रयास से गांव के 29 लोगों की जमीन 4.85 करोड़ रुपये से खरीदी गई। मंत्री ने इस बजट को मंजूर कराया, तभी योजना परवान चढ़ पाई।
चरथावल विधान सभा क्षेत्र के अलावा कई विधानसभा क्षेत्रों के लोगों को लाभ मिलेगा। बिजलीघर की महत्वाकांक्षी योजना उनकी प्राथमिकता में थी। बजट और जमीन की दिक्कत के लिए सीएम योगी से मिलकर जमीन खरीदने के लिए बजट मंजूर कराया। इस बिजलीघर से चरथावल कस्बा एवं देहात के लोग खासे लाभान्वित होंगे।
विजय कश्यप, राजस्व एवं बाढ़ नियंत्रण राज्यमंत्री
-अगले महीने सितंबर में बिजलीघर को वितरण की विभिन्न डिविजनों को सुपुर्द करने का लक्ष्य है। निर्माण एवं लाइन कार्य का अंतिम चंरण में है। शिलान्यास के बाद करीब डेढ़ साल में यह महत्वपूर्ण योजना तैयार होगी।
विज्ञापन

धर्मेद्र कुमार एसडीओ
उप्र. पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन लिमिटेड
-चरथावल प्रथम और द्वितीय फीडरों को बधाई कलां से जोड़ने से हजारों उपभोक्ताओं के साथ विभाग को आए दिन आने वाले फाल्ट से राहत मिलेगी। करीब ढाई महीने में यहां से आपूर्ति होने की उम्मीद है। इस बिजलीघर से बाद में समस्या झेल रहे बिजलीघरों को जोड़ने का प्रस्ताव किए जाएंगे।
शेखर चंद
अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड-दो मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें