फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के नौ तालाबों का पांच करोड़ से जीर्णोद्धार

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के नौ तालाबों का पांच करोड़ से जीर्णोद्धार
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को भूगर्भ जल पोर्टल का शुभारंभ करने के साथ ही जिले के नौ तालाबों दो चेकडैम की परियोजनाओं का लोकार्पण किया। एनआईसी में इस अवसर पर प्रदेश के राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल, विजय कश्यप और तीनों विधायक मौजूद रहे।
विज्ञापन

लघु सिंचाई विभाग ने जिले के नौ तालाबों को तैयार करने का काम किया है। इन तालाबों में बुढ़ाना के हुसैनपुर कला, खरड़, परासौली, लोई का तालाब, बघरा ब्लाक के निरमाना के दो तालाब, बरवाला, पीनना का तालाब शामिल है। इसी तरह चरथावल ब्लाक के कुटेसरा का तालाब शामिल है। इन तालाबों की खोदाई, चहारदीवारी आदि का कार्य किया गया है। इन तालाबों पर पर पांच करोड़ पांच लाख का खर्च आया है। इसी तरह खतौली ब्लाक के नावला और रायपुर में चेकडैम का कार्य हुआ है, जिसकी लागत एक करोड़ आई है। इन सभी कार्यों का लोकार्पण सीएम योगी आदित्यनाथ ने ऑनलाइन किया। यहां एनआईसी में राज्य मंत्री कपिलदेव अग्रवाल, विजय कश्यप, विधायक प्रमोद ऊंटवाल, विक्रम सैनी, उमेश मलिक, डीएम सेल्वा कुमारी जे, एडीएम प्रशासन अमित सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें