फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नील गाय से टकराई बाइक, युवक की मौत      

Mon, 20 Feb 2017 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नील गाय से टकराकर एक बाइक सड़क पर गिर गई, जिसमें बाइक चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी का भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्प्ताल में भर्ती कराया गया है। रविवार को शाम के समय शामली के गांव बंतीखेड़ा निवासी 40 वर्षीय गुड्डू पुत्र रणवीर अपने साले मांगे के साथ ससुराल मोरना से बाइक पर गंगनहर के रास्ते से आ रहा था। जैसे ही दोनों जंधेड़ी मोड़ के पास पहुंचे, तो इसी दौरान खेतों से निकल कर एक नील गाय सड़क पर बाइक के सामने आ गई।
विज्ञापन


बाइक नील गाय से टकराते ही दोनों सड़क पर जा गिरे। हादसे में गुड्डू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मांगे गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मृतक गुड्डू ने हेलमेट नहीं लगा रखा था, बल्कि उतारकर बाइक पर टांग रखा था। यदि मृतक हेलमेट लगाए होता तो उसकी जान बच सकती थी। हेलमेट न लगाना ही गुड्डू की मौत का कारण बन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें