फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआईएचटी में शहीद व विश्व ऑप्टोमैट्री दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
पोस्टर में निकिता व मॉडल प्रतियोगिता में कासिफा प्रथम
विज्ञापन

देवबंद। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ एंड टेक्नोलॉजी में शहीद दिवस व विश्व ऑप्टोमेट्री दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर देश की आजादी की खातिर अपने प्राण न्योछावर करने वाले शहीदों को नमन किया गया।
विश्व ऑप्टोमेट्री दिवस पर प्रो. अंजली व सुनील शाह ने छात्रों को आंखों से संबंधित समस्याओं के विषय में अवगत कराया कि वे आज के समय में ऑप्टोमेट्री के क्षेत्र में अपना करियर कैसे बना सकते हैं। पोस्टर प्रतियोगिता में निकिता, प्रस्तुतिकरण में त्रिषा त्यागी व मॉडल प्रतियोगिता में कासिफा ने बाजी मारी। संस्थान के चेयरमैन डा. कुलदीप राणा व उप प्रधानाचार्य कपिल राणा ने छात्रों को पुरस्कार वितरित किए। इस मौके पर धीरज मोहन खन्ना, मो. वसीम सिद्दीकी, मो. सुहेल, नीलम हिमांशु, मो. आबिद, अनुराधा, मोहित, पूजा, शाहीन, मनीष पाल, रोजी व रीना आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, रेलवे रोड स्थित उत्तर प्रदेश सिख फोरम कार्यालय पर शहीद दिवस कार्यक्रम में पंजाबी समाज के संरक्षक सेठ कुलदीप कुमार ने कहा कि अमर शहीद भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरु ने अपनी जवानी देश के नाम कुर्बान कर दी। मंडल प्रभारी गुरजोत सिंह सेठी ने कहा कि अमर शहीदों की कुर्बानी के कारण ही हम आजादी की खुली हवा में सांस ले रहे हैं। फोरम ने अमर शहीदों को भारत रत्न देने की मांग की। इस मौके पर डा. गुरदीप सिंह सोढ़ी, सरदार मनमोहन सिंह, दिलबाग सिंह, बालेंद्र सिंह, बलदीप सिंह, चंद्रदीप सिंह, हरविंदर सिंह बेदी, राजेश अनेजा, प्रिंस कपूर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें