फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मंत्री कपिल देव बोले- तालमेल सही नहीं होने से हो जाती है गड़बड़, बालियान ने कार्यकर्ताओं से की ये अपील

Sat, 22 Apr 2023 10:03 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर

सार

Muzaffarnagar News : मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि तालमेल सही नहीं होने से गड़बड़ हो जाती है। उधर, केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि कार्यकर्ताओं की एकजुटता से निकाय चुनाव में भाजपा जीत का परचम लहराएगी।
विज्ञापन
मंत्री कपिल देव अग्रवाल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर में भाजपा प्रत्याशी मीनाक्षी स्वरूप के कार्यालय के उद्घाटन के दौरान कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने पूर्व विधायक उमेश मलिक का नाम लेकर कहा कि उमेश जी सब कुछ अपने हाथ में नहीं होता। विधानसभा बुढ़ाना बढ़िया चलती तो दोबारा विधायक जीतकर आते। गड़बड़ सब जगह होती है, पर जब तालमेल नहीं होता, तब गड़बड़ होती है। जो तालमेल नहीं रखेगा, इसका मतलब गड़बड़ तो कहीं न कहीं होगी। बात तालमेल रखने की है।

विज्ञापन


कार्यकर्ताओं की एकजुटता से मिलेगी जीत : बालियान
केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि कार्यकर्ताओं की एकजुटता से निकाय चुनाव में भाजपा जीत का परचम लहराएगी। कार्यकर्ता एक होकर चुनाव में जुट जाएं।

महावीर चौक पर भाजपा प्रत्याशी मीनाक्षी स्वरूप के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान और कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया। बालियान ने कहा कि केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार है। विकास के मुद्दे पर पार्टी चुनाव लड़ रही है। छह साल से 52 करोड़ की अमृत योजना शहर में चल रही है। योजनाएं सही समय पर पूरी हो तो केंद्र और प्रदेश सरकार के पास बजट की कमी नहीं है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: बसपा नेताओं पर गिरी गाज, पूर्व मंडल कोऑर्डिनेटर समेत दो पार्टी से निष्कासित, लगा था ये बड़ा आरोप
विज्ञापन


प्रदेश के राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि भाजपा सरकार विकास कराती है। कार्यक्रम के दौरान सपा नेता कुल्लन देवी का जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने पटका ओढाकर भाजपा में स्वागत किया।

यह भी पढ़ें: Eid 2023: सख्ती के बावजूद मेरठ में सड़क पर पढ़ी गई नमाज, मूकदर्शक बने रहे अधिकारी

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें