फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: 10 डिग्री से नीचे गया रात का पारा, जकड़ रहीं बीमारियां

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। रात का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के नीचे चल रहा है। सर्दी के बावजूद लोगों को मच्छर डंक मार रहे हैं। नजला-खांसी और जुकाम सहित वायरल बुखार लोगों को जकड़ रहा है। रविवार रात का न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
लापरवाही लोगों को भारी पड़ रही है। बच्चों सहित बड़ों को ठंड लगने से कई प्रकार की समस्या उत्पन्न हो रही है। ठंड के चलते जिला अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन मरीजों का औसत 1500 से ऊपर पहुंच रहा है। मौसम सर्द और शुष्क होने के कारण फंगल इन्फेक्शन का खतरा भी बढ़ा है।
विज्ञापन

आपदा प्रबंधन ने ठंड के लिए जारी की एडवाइजरी : ठंड से होने वाली संभावित बीमारियों को देखते हुए आपदा प्रबंधन विभाग ने एडवाइजरी जारी की है। एडीएम वित्त एवं राजस्व गजेंद्र कुमार ने कहा कि ठंड से बचने के लिए भारी कपड़े की बजए कई परतों वाले हल्के और गर्म कपड़े पहनना अधिक सुरक्षित है।
विज्ञापन

अधिक टाइट कपड़े पहनने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित होता है। सुबह-शाम दस्ताने, टोपी और मफलर जरूर पहनें। हाथ-पैर की उंगलियां, कान और नाक ठंड से सबसे पहले प्रभावित होते हैं, इसलिए इन्हें सुरक्षित रखना जरूरी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें