फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के बाद मायके आई नवविवाहिता की हत्या

विज्ञापन
खतौली के गांव कढ़ली में नव विवाहिता की हत्या होने पर घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीण और पुलिस। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
शादी के बाद मायके आई नवविवाहिता की गला रेतकर हत्या
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)। थाना क्षेत्र के गांव कढ़ली में शादी के बाद मायके आई नवविवाहिता रुचि (27) की गला रेतकर हत्या कर दी गई। वह रविवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी, सोमवार सुबह उसका शव घर के पीछे स्थित खेत से बरामद हुआ। पीड़ित पिता ने गांव गुड़म निवासी युवक के खिलाफ हत्या की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

रुचि गांव कढ़ली निवासी राजेंद्र कुमार की पुत्री थी और उसकी शादी 28 जून को मवाना क्षेत्र के गांव खेड़की निवासी युवक से हुई थी। तीन जुलाई को वह मायके आई थी। परिजनों के अनुसार, रविवार रात करीब नौ बजे उसके मोबाइल पर गांव गुड़म निवासी सोनी गुर्जर नामक युवक की कॉल आई, इसके बाद वह थोड़ी देर में आने की बात कहकर घर से निकल गई। इसके बाद रात भर वह घर नहीं लौटी। परिजनों ने तलाश भी की, लेकिन उसका सुराग नहीं लग पाया। सोमवार सुबह कुछ ग्रामीण राजेंद्र के घर के पीछे स्थित सुदीश के खेत में पहुंचे तो वहां उसका लहूलुहान शव पड़ा मिला। धारदार हथियार से रुचि की गर्दन काटी गई थी। सूचना मिलते ही सीओ आशीष प्रताप सिंह व इंस्पेक्टर फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। डॉग स्क्वॉड को भी मौके पर बुलाया गया, लेकिन इससे भी कोई सुराग नहीं मिला। पिता की तहरीर पर पुलिस ने सोनी गुर्जर के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि आरोपी काफी समय से उनके घर आता जाता था। कुछ दिन पहले सोनी उसे अपने घर आने से रोक दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें