फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूकड़ा ब्लाक के नवनिर्मित द्वार का लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
कूकड़ा ब्लाक के नवनिर्मित द्वार का लोकार्पण
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सदर विकास खंड कार्यालय के नवनिर्मित मुख्यद्वार का लोकार्पण ब्लाक प्रमुख अमित चौधरी ने किया। उन्होंने कहा कि बीडीसी और प्रधानों के सहयोग से ही बीते पांच साल में विकास कार्य पूरे हो सके हैं।
विज्ञापन

कूकड़ा गांव में स्थित ब्लाक में आयोजित सभा में ब्लॉक प्रमुख अमित चौधरी ने कहा कि आपसी भरोसे और सही भावना के साथ ही संकल्प पूरा होता है। सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों के सहयोग से निर्धारित विकास कार्य समय से पूर्ण हो सके हैं। गांवों की उन्नति और ग्रामीणों की समस्याओं का निस्तारण ही उनकी प्राथमिकता रही। बीडीओ तुलसीराम प्रजापति ने ग्रामोत्थान से जुड़ी सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। सभी बीडीसी तथा प्रधानों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। समारोह की अध्यक्षता मेघाखेड़ी प्रधान सुरेशपाल ने की। हरिभान सिंह, पिंकी, सतेंद्र, रागिब, यशपाल, संदीप, मुज्जमिल, दौलत सिंह, अरविंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें