फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कसौली में शमशान घाट की नव निर्मित दीवार गिरने से आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
श्मशान घाट की नवनिर्मित दीवार गिरी, आक्रोश
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, चरथावल। कसौली गांव में अंत्येष्टि स्थल निर्माण योजना के तहत नवनिर्मित दीवार गिरने से ग्रामीणों में आक्रोश है। आरोप है कि मानक के विपरीत निर्माण के कारण दीवार गिरने से आसपास ईख की फसल बर्बाद हो गई। लोगों ने डीएम को पत्र भेजकर मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन

कसौली गांव में क्षेत्रीय विधायक एवं राजस्व राज्यमंत्री विजय कश्यप ने अंत्येष्टि स्थल निर्माण योजना से 25 लाख रूपये मंजूर कराए थे। इसी योजना में गांव में श्मशान घाट का निर्माण किया गया था। इसकी चहारदीवारी मंगलवार को बारिश में धड़ाम हो गई। किसानों का आरोप है कि दीवार का निर्माण घटिया सामग्री और मानक के विपरीत किया गया। दीवार गिरने से उनकी खेतों में ईख की फसल नष्ट हो गई। ग्रामीण शेरपाल सिंह, महीपाल सिंह, किरण पाल, सूर्य प्रताप, शोराज सिंह, केवी सिंह, सुखपाल सिंह, सतवीर सिंह आदि ने डीएम से फसल को हुई क्षति का मुआवजा दिलाने की मांग की है। प्रभारी बीडीओ राजेंद्र कुमार ने बताया कि प्रधान ने उन्हें बिजली गिरने से दीवार गिरना बताया है। ग्रामीणों की शिकायत मिलने पर वह जांच कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें