फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाबंदियों के बीच नए साल का अभिनंदन

विज्ञापन
श्रीराम कालेज में आयोजित कार्यक्रम में प्रस्तुति देते छात्राएं। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। कोरोना संक्रमण को लेकर पाबंदियों के बीच नए साल का उत्साह से अभिनंदन किया गया। निजी स्थानों पर दावतों का दौर चला। एक-दूसरे को नए साल की बधाई दी गई। सोशल मीडिया पर संदेश भेजे गए।
विज्ञापन

शुक्रवार को दिनभर अलविदा 2021 और स्वागत 2022 की खुमारी छाई रही। युवाओं ने एक-दूसरे को उपहार देकर नया साल मनाया। पुराने साल के कार्य निपटाए गए। नए संकल्प और नई उम्मीदों के साथ नए साल का स्वागत किया गया। शहर के विभिन्न स्थानों पर युवा झूमे। सार्वजनिक स्थानों के बजाए गली-मोहल्लों में कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। बाजार में नववर्ष पर फूलों की दुकानों पर भीड़ रही। नववर्ष को लेकर जिले में उल्लास का वातावरण रहा। नववर्ष पर दिन भर होटल रेस्टोरेंट में अधिक भीड़ रही। बाजारों में नववर्ष को लेकर ग्रीटिंग और फूलों की दुकानों पर अच्छी खासी भीड़ रही।
शुभकामनाओं में कुछ लोगों ने फूलों के गुलदस्ते भी भेंट किए। बाजारों में चहल पहल रही। कुछ लोगों ने अपनी दुकान और घर सजाए भी। आम लोगों में नव वर्ष को लेकर एक उत्साह नजर आया। बाजार में पूरे दिन पुलिस भी अलर्ट रही।
विज्ञापन

पुलिस प्रशासन रहा अलर्ट
नववर्ष को लेकर पुलिस प्रशासन दिन भर अलर्ट रहा। रात में 11 बजे के बाद पुलिस ने सभी होटल-रेस्टोरेंट बंद कराए। लोगों से एक स्थान पर एकत्र नहीं होने की अपील की।

मुजफ्फरनगर में नव वर्ष पर उमंग,उल्लास के साथ एक दूसरे को शुभाकामनाएं देती युवतियां।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें