फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

द्वारिका सिटी में भी बनेगा नया कोविड अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
द्वारिका सिटी में भी बनेगा नया कोविड अस्पताल
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिले में कोरोना संक्रमण के बढ़ते केस को देखते हुए एक और नया कोविड अस्पताल द्वारिका सिटी में बनाया जाएगा। अब चार स्थानों पर मरीजों के भर्ती कराने की सुविधा होगी।
विज्ञापन

जनपद में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। वर्तमान में कोरोना के केस पौने दो हजार हो चुके हैं। ऐसे में मरीजों को भर्ती करने की परेशानी होने लगी है। वर्तमान में जिले में वर्तमान में दो स्थानों पर कोविड अस्पताल बने हैं। इनमें एक बेगराजपुर स्थित मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में हैं तथा दूसरा रामपुर स्थित स्वामी कल्याणदेव राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज है। बेगराजपुर में पहले दो सौ बेड की व्यवस्था की गई थी। फिर दो सौ बेड और बढ़ाए गए। इसके बाद रामपुर कॉलेज में 70 बेड का नया कोविड अस्पताल बनाया गया। विगत दिनों छपार में स्थित भारत आयुर्वेदिक कॉलेज में दो सौ बेड का नया कोविड अस्पताल चयन किया गया। इसकी प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। इसी सप्ताह नया कोविड अस्पताल तैयार हो जाएगा। अब भी रोजाना पचास के करीब केस कोरोना के आ रहे हैं। भविष्य में यह संख्या और भी बढ़ने की आशंका है। ऐसे में और अस्पताल की मांग होने लगी है। अब स्वास्थ्य विभाग ने एक और कोविड अस्पताल का चयन किया है। सीएमओ डॉ प्रवीण कुमार चोपड़ा ने बताया कि भोपा रोड पर स्थित द्वारिका सिटी में 150 बेड का नया कोविड अस्पताल बनाया जा रहा है। इसका चयन हो गया है। जल्द कोविड अस्पताल में मरीजों को भर्ती कराना शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें