फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कभी किसी का अहित नहीं सोचना चाहिए : अरह सागर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


खतौली। बिददीवाड़ा स्थित जक्की वाला जैन मंदिर में अरह सागर महाराज की उपस्थिति में आध्यात्मिक सभा और शंका समाधान कार्यक्रम आयोजित हुआ। अरह सागर महाराज ने कहा कि कभी किसी का अहित नहीं सोचना चाहिए। वसुधैव कुटुंबकम की भावना को सदैव जाग्रत रखों। जीवन मुश्किल से मिलता है, इसे अच्छे कार्य व परोपकार में लगाओं। सकारात्मक उर्जा धारण करों।
उन्होंने कहा कि जिन्होंने आत्म गुण को नहीं समझा, वे आत्मोत्थान नहीं कर सकते। विवेक शून्य व्यक्ति मानसिक तनाव से पीड़ित होते है। व्रत संयम से जीवन अलंकृत करना है। जीवन में योग धारण करों। जीवन के विकास के लिए शुद्ध विचार जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन सुशील और मार्गदर्शन संजय ने किया। इस अवसर पर राजेंद्र दादरी, मनोज महलका, विजय सर्राफ, मुकेश, अनुपम, विवेक, अमरचंद, अरुण नंगली, सुधीर, प्रीति दादरी, शैली, अंजू, लवी सविता, सुनीता, शांति, मनीषा, सुषमा, राजरानी, उर्मिला, नमिता आयुषी, सोनी, नीरज जैन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें