फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला बार संघ अध्यक्ष के भतीजे की कराची में हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला बार संघ अध्यक्ष के भतीजे की कराची में हत्या से मचा कोहराम
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर/पुरकाजी। जिला बार संघ के अध्यक्ष सैय्यद नासिर रजा जैदी के भतीजे वसीम रजा जैदी की मंगलवार शाम कराची में हत्या कर दी गई। वसीम कराची विकास प्राधिकरण में एडिशनल डायरेक्टर थे। भतीजे की हत्या से पुरकाजी में रह रहे परिजनों में कोहराम मच गया है।
पुरकाजी निवासी जिला बार संघ अध्यक्ष सैय्यद नासिर रजा जैदी के बड़े भाई हैदर रजा जैदी वर्ष 1963 में भारत छोड़कर अपने परिवार के साथ पाकिस्तान चले गए थे। वहां उन्होंने कराची में अपनी रिहाइश बनाई थी। हैदर रजा के बेटे सैय्यद वसीम रजा जैदी (50) का जन्म पाकिस्तान में ही हुआ था, जो वर्तमान में कराची विकास प्राधिकरण में एडिशनल डायरेक्टर पद पर कार्यरत थे। वसीम रजा जैदी का निकाह उनकी बुआ की लड़की बेबी नाज से हुआ था। जिला बार संघ अध्यक्ष ने बताया कि मंगलवार शाम वसीम रजा जैदी कराची स्थित केडीए के ऑफिस में मीटिंग ले रहे थे। इसी दौरान अज्ञात लोगों ने उनकी पिस्टल से गोली मारकर हत्या कर दी। मंगलवार देर रात उन्हें पाकिस्तान से भतीजे की हत्या की जानकारी मिली तो पूरे परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तान में भारतीयों के साथ होता है दुर्व्यवहार
मुजफ्फरनगर। जिला बार संघ अध्यक्ष सैय्यद नासिर रजा जैदी ने बताया कि पाकिस्तान में आज भी भारतीय लोगों के साथ दुर्व्यवहार किया जाता है। यहां तक कि दशकों पूर्व भारत छोड़कर पाकिस्तान जाने वाले लोगों को वहां के लोग आज भी शरणार्थी समझते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें