फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणखंडी सीएचसी में न डाक्टर और न दवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रणखंडी में चिकित्सकों की कमी का खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। सीएचसी पर न तो डॉक्टर हैं और न ही जरूरी दवाएं। कोरोना की जांच की सुविधा भी अस्पताल में नहीं है। जबकि कोरोना से गांव में पिछले एक पखवाड़े में 24 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी हैं।
विज्ञापन

भाजपा किसान मोर्चा के पश्चिम उत्तर प्रदेश के महामंत्री अनिल सिंह और पूर्व प्रधान प्रतिनिधि दिनेश फौजी ने बताया कि गांव की पीएचसी को सीएचसी का दर्जा तो मिल गया है लेकिन यहां पर न चिकित्सक है न ही दवा। उनके द्वारा कई बार प्रशासन से मांग की जा चुकी है कि अस्पताल में चिकित्सक की नियुक्ति की जाएं। अस्पताल की इमारत को कोविड अस्पताल में परिवर्तित करके ऑक्सीजन बेड की सुविधा मुहैया करवाई जाए। अस्पताल में सैंपलिंग व वैक्सीनेशन की सुविधा मुहैया करवाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें