संवाद न्यूज एजेंसी
ककरौली। गांव जटवाड़ा स्थित राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में आयोजित तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता का समापन हो गया। नीरज यादव और करिश्मा पांडेय कॉलेज चैंपियन बने। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में नृत्य कला की बेहतरीन प्रस्तुति दी।
प्रधानाचार्य आकाश वाजपेई ने बताया कि छात्र वर्ग में शॉटपुट में अंकुर, डिस्क थ्रो में करण, 100 मीटर रेस में कन्हैया अव्वल रहे। बैडमिंटन में नीरज यादव, लंबी कूद में विशाल, ऊंची कूद में नीरज यादव, भाला फेंक में संदीप मौर्य ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। छात्रा वर्ग में शॉटपुट में उमा पटेल, डिस्क थ्रो में अंशिका सिंह, 100 मीटर में करिश्मा पांडे ने बाजी मारी। बैडमिंटन में खुशबू, लंबी व ऊंची कूद में करिश्मा पांडे बेहतरीन प्रदर्शन किया। विजेता छात्र-छात्राओं को प्रमाणपत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता में विशिष्ट अतिथि सीओ सदर यतेंद्र नागर रहे। संजय कुमार, जन्मेजय, अभिनंदन, डॉक्टर राजेंद्र, मनोज, गौतम, प्रिंस त्यागी, क्रांति, श्वेता, निवेदिता, अमन, प्रदीप, अंकुश, उमेश, मोहित, सुभाष आदि मौजूद रहे।