मुजफ्फरनगर। विधान परिषद चुनाव में भाजपा प्रत्याशी वंदन वर्मा और सपा प्रत्याशी आरिफ जौला के बीच कांटे का मुकाबला है। जिले में बंपर मतदान हुआ। जिला मुख्यालय पर भाजपाई एकजुट नजर आए, जबकि अन्य मतदान केंद्रों पर रालोद और सपा नेताओं ने खूब सक्रियता दिखाई।
नगरपालिका पर बनाए गए मतदान केंद्र पर सुबह से ही भाजपा नेता सक्रिय दिखे। भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला से लेकर संगठन के अन्य पदाधिकारी यहां देर शाम तक डटे रहे। केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान और कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने खुद मतदान पर नजर रखी। शाम तक यहां वोटरों का बुलाने का सिलसिला चलता रहा। भाजपा नेता जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निर्वाल भी मतदान करने पहुंचे। विपक्ष की बात करें तो चरथावल विधायक पंकज मलिक, मीरापुर विधायक चंदन चौहान सुबह ही मतदान के बाद अपने घरों को लौट गए। रालोद और सपा नेताओं का जमावड़ा सदर से प्रत्याशी रहे सौरभ स्वरूप बंटी के घर पर लगा रहा। रालोद नेता कृष्णपाल राठी समेत अन्य पदाधिकारी सक्रिय रहे। भाजपा ने जिला मुख्यालय पर पूरी ताकत झोंकी। पुरकाजी से रालोद विधायक अनिल कुमार सक्रिय रहे। भाजपा और सपा प्रत्याशी के बीच जिले में कांटे का मुकाबला होने के आसार है।
बेटे के साथ वोट डालने पहुंची चेयरपर्सन
चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल अपने बेटे के साथ वोट डालने पहुंची। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशी की चुनाव में जीत होगी।
टाउनहाल रोड पर दिनभ रहा जाम
मतदान के दौरान टाउनहॉल रोड पर दिन में कई बार जाम लगा। यातायात पुलिसकर्मियों को मशक्कत करनी पड़ी। मतदान के लिए पहुंचे मतदाताओं के वाहन पार्किंग का पर्याप्त इंतजाम नहीं था।
परिजनों ने संभाले मोबाइल और पर्स
महिला वोटर अपने परिजनों के साथ मतदान के लिए पहुंची। इस दौरान परिजन उनके पर्स और मोबाइल संभालते हुए नजर आए।
गर्मी ने किया बेहाल, दोपहर बाद चले पंखें
नगरपालिका में बनाए गए मतदान केंद्र पर गर्मी से बचने के लिए पर्याप्त इंतजाम नहीं थे। हालात यह रहे कि पंखे लगवाए गए, लेकिन बिजली नहीं मिली। दोपहर बाद बिजली सप्लाई मिली तो पंखे चले।
नगरपालिका में सिर्फ भाजपा का बस्ता
नगरपालिका में बनाए गए मतदान केंद्र के बाहर सिर्फ भाजपा का ही बस्ता नजर आया। अन्य दलों ने मतदान केंद्र के पास बस्ता नहीं लगाया। सपा प्रत्याशी के समर्थक सदर से प्रत्याशी रहे सौरभ स्वरूप के घर पर डटे रहे।
मतदान केद्र का निरीक्षण करते एसपी सिटी विजयवर्गीय।- फोटो : MUZAFFARNAGAR
अंचार सहिता के चलते मतदान केद्र के बहार लगे बैनर को हटवाते अधिकारी।- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मतदान केद्र पर मतदान करने पहुची महिला वोटर।- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मतदान करने पहुंचे नगर पालिका के सभासद।- फोटो : MUZAFFARNAGAR
एमएलसी चुनाव में मतदान करते जिला पंचायत सदस्य पंडित भगवान शर्मा व अन्य।- फोटो : MUZAFFARNAGAR
एमएलसी चुनाव में मतदान करते केद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान व राज्यमंत्री कपिल देव ।- फोटो : MUZAFFARNAGAR
एमएलसी चुनाव के दौरान नगर पालिका बूथ के बाहर कार्यकर्ता से मंत्रणा करते केद्रीय राज्यमंत्री संज- फोटो : MUZAFFARNAGAR
एमएलसी चुनाव में मतदान करने पहुचें जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वीरपाल निर्वाल।- फोटो : MUZAFFARNAGAR
एमएलसी के चुनाव में मतदान करते विधायक पंकज मलिक व चंदन चौहान।- फोटो : MUZAFFARNAGAR
नगर पालिका बूथ पर पहुचें एमएलसी प्रत्याशी आरिफ जौला।- फोटो : MUZAFFARNAGAR
नगर पालिका बूथ पर मतदान करके आती भाजपा प्रत्याशी वंदना वर्मा।- फोटो : MUZAFFARNAGAR