फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रालोद जिलाध्यक्ष के खिलाफ एनसीआर दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
रालोद जिलाध्यक्ष के खिलाफ एनसीआर दर्ज
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सोशल मीडिया पर की गई पोस्ट को लेकर हुई कहासुनी के बाद राष्ट्रीय जाट संरक्षण समिति के अध्यक्ष विपिन बालियान ने रालोद जिलाध्यक्ष अजीत राठी के खिलाफ धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है। शहर कोतवाली में दर्ज कराई गई एनसीआर के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय जाट संरक्षण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष विपिन बालियान लोकसभा चुनाव में रालोद सुप्रीमो चौधरी अजित सिंह के मुजफ्फरनगर सीट से चुनाव लड़ने के दौरान रालोद के चरथावल विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी रह चुके हैं। शहर के मोहल्ला गऊशाला निवासी विपिन बालियान इससे पहले वर्ष 2018 में आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता और आप के किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। हाल ही में संपन्न हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर विपिन बालियान ने जिला पंचायत सदस्य पद का चुनाव लड़ा। आरोप है कि विपिन ने रालोद जिलाध्यक्ष अजीत राठी की पत्नी के संबंध में सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली थी। रालोद जिलाध्यक्ष ने इस पोस्ट पर आपत्ति जताते हुए विपिन बालियान को कॉल की। इसी दौरान दोनों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। आरोप है कि रालोद जिलाध्यक्ष ने विपिन को फोन पर ही गालीगलौज करते हुए देख लेने की धमकी दी है। इस पर विपिन बालियान ने शहर कोतवाली में अजीत राठी के खिलाफ नामजद तहरीर देते हुए सुरक्षा की भी गुहार लगाई। इंस्पेक्टर योगेश शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई करते हुए रालोद जिलाध्यक्ष के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है, जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें