खतौली के कुंद कुंद जैन कॉलेज में प्रशिक्षण लेते एनसीसी कैडेट्स।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
एनसीसी का पांच दिवसीय वार्षिक शिविर प्रारंभ
खतौली। कुंद कुंद जैन कॉलेज में 72 यूपी बटालियन एनसीसी का एक पांच दिवसीय वार्षिक शिविर प्रारंभ हुआ। शिविर का प्रारंभ मेरठ ग्रुप के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर अक्षत अरोरा के निर्देश पर 72 यूपी बटालियन कमांडिंग आफिसर कर्नल सुधाकर त्यागी व महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ नीतू वशिष्ठ ने किया।
शिविर में 71 कैडेट हिस्सा ले रहे हैं। एनसीसी अधिकारी डॉ अरविंद कुमार एवं सत्येंद्र मलिक के नेतृत्व में सभी कैडेट् पांच दिनों तक ड्रिल, मैप-रीडिंग, हथियार प्रशिक्षण, फायरिंग एवं अन्य विभिन्न प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। बटालियन के सूबेदार मेजर सतेंद्र सिंह, सूबेदार कुंवर प्रदीप कुमार, सूबेदार रघुराज, सुभाष चंद्र, पंकज कुमार, सतपाल गुलेरिया, राजकुमार, नरेंद्र, राकेश भाटी, सुरेंद्र सिंह रावत, अशोक, सीनियर अंडर आफिसर विशाल आदि कैडेट्स को प्रशिक्षण देंगे। एनसीसी अधिकारी लैफ्टिनेंट डॉ अरविंद कुमार ने बताया कि इस प्रकार का वार्षिक शिविर महाविद्यालय में प्रथम बार आयोजित किया जा रहा है।