सामाजिक कुरीतियां दूर करने का आह्वान
जानसठ। गांव सादपुर में वाल्मीकि समाज की बैठक में भारतीय अनुसूचित जन जागृति समिति के प्रदेश अध्यक्ष मितवा भंवर ने समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि कुरीतियां दूर किए बिना समाज का विकास नहीं हो सकता है। उन्होंने समाज को अपने बच्चों को शिक्षित करने का आह्वान किया।
गांव सादपुर निवासी सचिन पारचा के निवास पर यह बैठक हुई। इसमें भारतीय अनुसूचित जन जागृति समिति के प्रदेश अध्यक्ष मितवा भंवर के आने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। मितवा भंवर ने समाज के बच्चों को शिक्षित करने के लिए जागरूक किया। इस दौरान सचिन पाराचा को ग्राम अध्यक्ष नियुक्त किया गया। बैठक में शिवम सौदाई, विकास, आकाश, सुनील कुमार, राकेश, जोगिंदर, मोनू, मुकुल, राहुल आदि मौजूद रहे।